TRENDING TAGS :
Kanpur News: नीतू सिंह को मिला बीजेपी से महापौर का टिकट! प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही जुलूस की तैयारी, जानिए क्यों
UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में महपौर प्रत्याशी के लिए पार्टी किस ओर करवट लेगी लोग यही सोच रहे है। हैं। लेकिन भाजपा ने नाम तय कर लिया है। इस बार भाजपा कानपुर से नीतू सिंह को उतारने की तैयारी में है।
UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने अब तक दस महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी की। कानपुर में महपौर प्रत्याशी के लिए पार्टी किस ओर करवट लेगी लोग यही सोच रहे है। हैं। लेकिन भाजपा ने नाम तय कर लिया है। इस बार भाजपा कानपुर से नीतू सिंह को उतारने की तैयारी में है। जानिए आखिर कैसे? नीतू सिंह कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के करीबी नरेंद्रजीत सिंह की बहू हैं। इसलिए कानपुर में भाजपा का महापौर का टिकट नीतू सिंह की तरफ जाते दिख रहा है।
भाजपा ने अब तक जारी सीटों में नए चेहरों को सामने लाई है। नीतू सिंह संघ से जुड़ राजनीति में पृष्ठभूमि में काम कर रहीं हैं। शहर में ये चर्चा जोर-शोर से है कि भाजपा महापौर चुनाव संग्राम में नीतू सिंह को ही उतारेगी। भाजपा ने अभी कानपुर से महापौर का प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन नीतू सिंह का नामांकन व जुलूस का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे महापौर के टिकट और चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल पोस्टर में भी ऐसा ही कुछ इस नजर आ रहा है। जिससे पार्टी के आवेदनकर्ताओ में इस विषय की चर्चा जोरों पर हो रही है।
पोस्टर में कौन है ये नीतू पचौरी सिंह
ये पोस्टर कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी की पुत्री नीतू सिंह का है। संघ से भी जुड़ी हुई है। पोस्टर में बीजेपी नेता अनूप पचौरी और रचित पाठक की फोटो लगी हुई है। अनूप पचौरी नीतू सिंह के भाई है। टिकट घोषित नहीं भव्य जुलूस की तारीख व समय भी दे दिया। इसको देख हर कोई यहीं चर्चा कर रहा है कि टिकट घोषित नहीं तैयारी इनकी पहले से हो गई है।
Also Read
बीजेपी नेता अनूप पचौरी ने बताया अपना पक्ष
जब अनूप पचौरी से फोन पर इस विषय पर बात कि तो अनूप पचौरी ने बताया कि वायरल पोस्टर विरोधियों की चाल है। जब टिकट हुई नहीं तो पोस्टर कैसे बन जायेंगे। ये विरोधियों ने किया हैं। नकारात्मक लोगों की सोच है टिकट के लिए हजारों लोग प्रयास कर रहे है। पार्टी जिसे योग्य और बेहतर समझेगी, उसे ही टेकट देगी। पार्टी का फैसले का स्वागत है। हमने इसका स्पष्टीकरण दे दिया है। हमे इसमें बाकि कुछ नहीं कहना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!