जुड़वां बहनों का कमाल: 12वीं मिले सामान अंक, शक्ल के साथ अक्ल भी एक जैसी

सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। दोनों को बराबर नंबर मिले हैं और केवल नंबर ही बराबर नहीं मिले हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट में भी एक जैसे नंबर मिले हैं।

Newstrack
Published on: 13 July 2020 11:08 PM IST
जुड़वां बहनों का कमाल: 12वीं  मिले सामान अंक, शक्ल के साथ अक्ल भी एक जैसी
X

नोएडा: नोएडा में जुड़वा बच्चों ने एक मिसाल कायम की। जुड़वा बहनों को 12वीं में हर सब्जेक्ट में बराबर नंबर मिले। मानसी और मानवी दो बहने ना केवल शक्ल से जुड़वा हैं। बल्कि अक्ल से भी जुड़वा साबित हुई हैं। दोनों शहर के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थीं।

जुड़वां बहनों का कमाल

सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। दोनों को बराबर नंबर मिले हैं और केवल नंबर ही बराबर नहीं मिले हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट में भी एक जैसे नंबर मिले हैं। दोनों का रिजल्ट देख कर ना केवल परिवार वाले बल्कि स्कूल और शहर के लोग भी हतप्रभ हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जुड़वा बहने मानसी और मानवी के बराबर नंबर आए हैं। दोनों ने 95.8 प्रतिशत नंबर लेकर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- सैंड आर्टिस्ट ने बनाई भगवान शिव की अनोखी कलाकृति, देखने वालों का लगा तांता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में सुचेतन राज सिह और उनकी पत्नी जया सिह रहती हैं। मूल रूप से हाथरस निवासी सुचेतन राज सिह की दो जुड़वां बेटियां मानसी और मानवी हैं। उनकी केवल शक्ल ही नहीं मिलती हैं, बल्कि अक्ल भी एक जैसी हैं। दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा हैं।

इंजीनियर बनना चाहती हैं दोनों बहने

मानसी ने बताया कि हम दोनों बहनें साथ बैठकर पढ़ती हैं। कक्षा नौ से दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ रही हैं। मानसी ने बताया कि दोनों बहनें इंजीनियर बनना चाहती हैं। दसवीं में दोनों बहनें साथ-साथ बैडमिटन खेलती हैं। दोनों बहनों में हाईस्कूल में केवल एक प्रतिशत का अंतर था। तन्वी को 98 तो मानसी को 97 प्रतिशत अंक मिले थे। लेकिन इस बार दोनों के बराबर अंक आए हैं। इससे स्कूल के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी खुश हैं।

ये भी पढ़ें- तीन दिनों में कोरोना के एक लाख से ज्यादा नए केस, संक्रमण दर के मामले में दूसरे नंबर पर भारत

मानसी और मानवी को मिले नंबर

अंग्रेजी 98

भौतिक विज्ञान 95

रसायन विज्ञान 95

कंप्यूटर साइंस 98

फिजिकल एजुकेशन 95

रिपोर्ट- दीपांकर जैन

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!