TRENDING TAGS :
नोटबंदी: कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, PM मोदी को बताया 'सनकी तानाशाह'
लखनऊ: नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर बुधवार (08 नवंबर) को लखनऊ में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से कांग्रेस नेताओ ने कैंडल मार्च निकाला। जीपीओ तक जाने की ज़िद पर अड़े कांग्रेसियों को पुलिस ने कुछ दूरी पर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
ये भी पढ़ें ...गुजरात चुनाव : नोटबंदी, जीएसटी ने सूरत के पैर तोड़े- राहुल
कांग्रेस ने बुधवार को नोटबंदी की बरसी मनाई। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर जीपीओ चौराहा हज़रतगंज जाने की योजना बना रखी थी। लेकिन जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुलूस की शक्ल में हज़रतगंज तक नहीं जाने देना चाहता था। जुलूस की शक्ल में गांधी प्रतिमा तक जाने की ज़िद पर अड़े कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद बल प्रयोग कर पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ें ...नोटबंदी से केवल दुख मिला और कोई लाभ हासिल नहीं हुआ : थरूर
मोदी सनकी तानाशाह की तरह काम कर रहे
पुलिस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान राजबब्बर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, कि 'मोदी सनकी तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। आम जनता परेशान है और वो विदेशों की सैर में व्यस्त हैं। राजबब्बर ने आगे कहा, कि 'जीएसटी इस सदी का सबसे बड़ा काला अध्याय रहा है। ऐसे तानाशाह को जनता को सबक सिखाना चाहिए और जल्द से जल्द सत्ता से हटा देना चाहिए।'
ये भी पढ़ें ...विशेष : ऐसे हुई थी नोटबंदी, एक साल तक किया गया था रिसर्च
'करनी का खुद एहसास हो रहा है'
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, कि 'मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने कहा, कि नोटबंदी से देश की जीडीपी में गिरावट दर्ज की गई है। इसके लिए पूरी तरह मोदी सरकार जिम्मेदार है। मोदी को अपनी करनी का खुद एहसास हो रहा है। तभी वह अब टैक्स स्लैब में बदलाव करने की बात कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें ...नोटबंदी के बाद 1 साल में क्या बदला देश, जानें बैंकों में ढेर हुआ कितना कैश
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!