मेरठःकुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार,अधिकारियों में मचा हड़कंप

राम केवी
Published on: 28 March 2019 9:54 PM IST
मेरठःकुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार,अधिकारियों में मचा हड़कंप
X

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र से पुलिस हिरासत से फरार हो गया। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

कुख्यात बदन सिंह बद्दो गाजियाबाद जेल में अधिवक्ता रविंद्र हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट सजा काट रहा है। बदन सिंह बद्दो पर हत्या के अलावा और भी कई मामले दर्ज हैं।

ये बहाना बनाया

जानकारी के मुताबिक, बद्दो ने पुलिसकर्मियों को पहले नशीली मिठाई खिलाई और फिर पेशाब करने के बहाने पुलिस वैन से उतरकर अन्य साथियों की मदद से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि बदन सिंह बद्दो के साथी पप्पी बदला द्वारा उसके आठ साथियों के साथ उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बदन सिंह बद्दो ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में स्थित होटल मुकुट महल में कमरा नंबर 202 में रुका था। यहां पुलिस के साथ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया गया और उसके साथी उसे लेकर फरार हो गए।

एक लाख का इनामी रह चुका है

मेरठ के एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कुख्यात बदनसिंह बद्दो जिस पर पूर्व में एक लाख रुपये का ईनाम भी रखा जा चुका है। गुरुवार को फर्रुखाबाद पुलिस उसे गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लेकर गई थी।

इस बीच पेशी पर से लौटते हुए पुलिस उसे मेरठ ले आई। जहां टीपीनगर व थाना ब्रह्म्पुरी क्षेत्र के बीच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर उसके साथियों ने उसे छुड़ा लिया।

एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि कुख्यात बद्दो की तलाश में दबिश दी जा रही है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। कई लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ की जा रही। जल्द ही बद्दो को पकड़ लिया जाएगा।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!