Lucknow News: UP राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय पर शीघ्र निर्णय की मांग

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की

Virat Sharma
Published on: 17 March 2025 9:52 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और रंगों के इस पर्व होली पर शुभकामनाएं दी। तो वहीं इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी कर्मचारियों के लिए होली पर सुख-समृद्धि की कामना की।

आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय पर शीघ्र निर्णय की मांग

इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी वार्ता कर शीघ्र समाधान करने की बात कही। तो वहीं मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय के निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव जल्द ही मंत्रिमंडल में भेजा जाएगा।

मुख्य सचिव के स्टाफ से भी बधाई संदेश

वहीं इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर एवं विशेष सचिव रविंद्र कुमार से भी मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। परिषद के पदाधिकारियों ने राज्य शासन के अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर होली की बधाई दी।

कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी और महामंत्री अरुणा शुक्ला ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों पर परिषद तत्परता से निर्णय कराने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में परिषद के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

आउटसोर्स कर्मचारियों से सदस्यता का किया आह्वान

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महामंत्री अरुणा शुक्ला ने प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से परिषद से जुड़ने का आह्वान किया और बताया कि सभी आउटसोर्स कर्मचारी अगले 15 दिनों में अपना सदस्यता फॉर्म परिषद को अवश्य जमा करवा दें।

Virat Sharma

Virat Sharma

Mail ID - [email protected]

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!