इटावा: किसानों का नहीं खरीदा जा रहा धान, कांग्रेस नेता ने लगाया ये बड़ा आरोप

धान क्रय केंद्र साधन सहकारी केन्द्र दतावली पर किसानों का धान मानक के अनुरूप होने के बावजूद न खरीदे जाने की बात सामने आने पर कांग्रेस जन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे तथा पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति दतावली पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की।

Monika
Published on: 27 Dec 2020 9:14 PM IST
इटावा: किसानों का नहीं खरीदा जा रहा धान, कांग्रेस नेता ने लगाया ये बड़ा आरोप
X
धान न खरीदे जाने की शिकायत पर कांग्रेस नेता ने उच्च अधिकारियों से बातचीत

इटावा: धान क्रय केंद्र साधन सहकारी केन्द्र दतावली पर किसानों का धान मानक के अनुरूप होने के बावजूद न खरीदे जाने की बात सामने आने पर कांग्रेस जन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे तथा पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति दतावली पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की और उसके उपरांत किसानों का धान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल, सहायक निबंधक सहकारी समिति सुरेश चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को धान खरीद का आश्वासन दिया।

अधिकारियों से बातचीत

किसानों को परेशान किया जा रहा

धान खरीद न होने के संबंध में बोलते हुए शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि शासन के आदेशों के बावजूद किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और सहकारी समितियां उनके धान में कुछ ना कुछ कमी निकाल कर किसानों को बेवजह परेशान करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और जहां भी किसानों की समस्या आएगी हम उनके साथ खड़े होंगे और अगर ऐसी मनमानी समिति द्वारा की गई तो उनके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज जरूर उठाएगी।

अधिकारियों से बातचीत

ये भी पढ़ें…राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल: भारत में टीकाकरण कब, शेयर किया ये ग्राफ

किसानों को उनका वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा

पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि किसानों का धान 1888 रुपए के समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है । सहकारी समितियों की मनमानी कारण किसानों का धान मंडियों में लूट लिया जाता है और किसानों को उनका वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। अगर सहकारी समितियों पर शासन द्वारा उचित दबाव नहीं बनाया जाता है तो वह किसानों का दोहन करना जारी रखेंगे ऐसे में उच्च अधिकारियों का यह दायित्व है कि वह किसानों का धान समितियों पर मानक के अनुरूप और उचित मूल्य पर बिकवा ने का कार्य करें जिससे किसानों को आए दिन आने वाली समस्याओं से जूझना ना पड़े हम हमेशा किसानों की समस्या में उनके साथ उनकी आवाज उठाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई प्रशांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे आरबी सिंह पाल वाचस्पति द्विवेदी रामजीवन कुशवाहा आदि कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

ये भी पढ़ें : वाराणसी: कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर, जनवरी से लगेगा टीका, सरकार ने कसी कमर

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!