TRENDING TAGS :
सहारनपुर: फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश, 12 पासपोर्ट और 6 बीजा बरामद
सहारनपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली की जब मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 फर्जी पासपोर्ट छह वीजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अन्य दो साथियों की होने की बात कही है।
सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली की जब मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 फर्जी पासपोर्ट छह वीजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अन्य दो साथियों की होने की बात कही है। वो और उसके साथी मिलकर फर्जी पासपोर्ट बनाने की काम करते थे पुलिस ने उनके पास से 12 पासपोर्ट है छह वीजा भी बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत में सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद, खुलेआम दे रहे पुलिस को चुनौती
पुलिस ने पूछताछ में सावेज ने बताया कि वह दो व्यक्ति के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाने का कार्य करता है। जो वीजा मिले हुए हैं वे सभी नेपाल के हैं। पुलिस की सूचना पर इंटेलिजेंट ब्यूरो के अधिकारी भी थाने पहुंचे और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि यह थाना देवबंद का रहने वाला व्यक्ति है शावेज जिसके पास से 10 पासपोर्ट और अन्य चीज बरामद हुई है और इसके 2 साथी दी हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-01-at-19.25.27.mp4"][/video]
ये लोग फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर भोले भाले व्यक्ति को ठगने का काम करते थे समुचित धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है जो अन्य साथी हैं पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है विवेचना की जा रही है
ये भी पढ़ें: सहारनपुर: बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक, अस्पताल में छोड़ कर फरार
रिपोर्ट: नीना जैन
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!