TRENDING TAGS :
समाजवादी पार्टी के घमासान को थामने के लिए किया गया 'उल्लू पूजन'
शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान को रोकने के लिए शुक्रवार को उनके समर्थकों ने 'उल्लू पूजन' किया। ये उल्लू पूजन शुक्रवार को पृथ्वी संस्था की ओर से किया गया।
दरअसल, यह संस्था पिछले कई सालों से हर साल दीपावली से पहले उल्लू पूजन करती रही है। यह पूजन हर साल देश या प्रदेश की किसी बड़ी समस्या को समर्पित होता है। ख़ास बात ये है कि उल्लू पूजन को सूर्यास्त के वक्त किया जाता है। उल्लू को नंगे पांव देवहूती (गर्रा) नदी में प्रवाहित किया जाता है।
ये भी पढ़ें ...मुलायम परिवार में सुलह के लिए सैफई में शांति यज्ञ शुरू, तीन दिन होगा हवन
जाने क्यों होता है उल्लू पूजन:
-पृथ्वी संस्था के प्रोफ़ेसर दिवाली से पहले उल्लू पूजन करते हैं।
-यहां हर साल देश या प्रदेश की किसी बड़ी समस्या के लिए उल्लू पूजन किया जाता है।
-इस बार का उल्लू पूजन यूपी में सपा में जारी घमासान को शांत करने और प्रदेश की तरक्की को समर्पित रहा।
-इस उल्लू पूजन में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के कई अहम विषयों के प्रोफ़ेसर शामिल हुए।
-ये प्रोफ़ेसर हर साल दिवाली से पहले इस पूजन का आयोजन करते हैं।
-पूजन में एक ईंट को उल्लू मानकर उसकी पूजा की जाति है।
-पूजा के बाद उल्लू को नंगे पांव जिले के एक छोर पर बहने वाली गर्रा (देवहूती) नदी में प्रवाहित किया जाता है।
ये भी पढ़ें ...मुलायम के परिवार में कलह से सैफई के लोग चिंतित, विशेष पूजा करने की तैयारी
क्या बताया प्रोफेसर ने ?
-उल्लू पूजन में शरीक हुए कॉमर्स के प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल ने बताया, कि हर साल दीपावली से पहले वो कॉलेज में ये उल्लू पूजन करते हैं।
-इस वक्त समाजवादी पार्टी में जारी कलह के कारण परिवार बिखरने की नौबत आ गई है।
-इस समस्या से उबरने के लिए उल्लू पूजन किया गया। उम्मीद है कि पूजन के बाद अब सपा की मुश्किलें थम जाएंगी और परिवार बिखरने से बच जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!