TRENDING TAGS :
करवा चौथ पर डेंगू का दंशः मेरठ में छिना पत्नी का सुहाग, सेना में नायाब सूबेदार था पति
Meerut : करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पत्नियों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा है। लेकिन मेरठ में आज ही के दिन एक महिला का सुहाग उजड़ गया।
डेंगू (प्रतीकात्मक फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Meerut : देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पत्नियों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा है। लेकिन मेरठ में आज ही के दिन एक महिला का सुहाग उजड़ गया। महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। जब उसे पति की मौत की खबर मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लावड़ क्षेत्र के चिंदौड़ी निवासी एक आर्मी जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। आर्मी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात राजदीप (28) पुत्र इंद्रपाल की पोस्टिंग पंजाब के फरीदकोट में थी। बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण उनकी आकस्मिक मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डेंगू की पुष्टि

पुलिस ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि राजदीप 10 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था। करीब चार दिन पहले बुखार हुआ तो लावड़ स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक को उपचार के लिए दिखाया। जिसने टेस्ट कराया तो उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद राजदीप को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजदीप अपने पिता के अकेले बेटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि राजदीप की पत्नी नीतू ने आज अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा हुआ था।
उसने सपने में नही सोचा था कि करवा चौथ का दिन उसके पति की जिंदगी का आखरी दिन होगा। पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी नीतू पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। राजदीप का छह वर्षीय बड़े बेटे आर्य व दो वर्षीय छोटे बेटे आरव का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके पापा कहां चला गए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


