TRENDING TAGS :
Meerut Crime News: हलाला के नाम पर तीन तलाक पीड़िता से दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
मौलाना की साजिश से होटल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
गैंगरेप से संबंधित सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो युवकों द्वारा कथित रूप से एक महिला के साथ बलात्कार (Rape) किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। महिला के अनुसार उसके साथ यह सब हलाला के नाम पर किया गया। घटना की साजिश में एक मौलाना भी शामिल बताया गया है। कथित पीड़िता के अनुसार मौलाना की साजिश के फलस्वरूप आरोपितों ने होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (gangrape) किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौलाना की तलाश जारी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी करीब 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि छह माह पहले पति ने उसे गुस्से में तीन तलाक (teen talaq) दे दिया था। बाद में गलती मानते हुए निकाह की बात कही। लेकिन क्षेत्र की एक मस्जिद के बुढ़ाना निवासी मौलाना सरफराज ने पहले हलाला के लिए कहा। उसने बागपत के दोघट निवासी रियासत से हलाला कराने की बात कही। आज सुबह मौलाना ने महिला और रियासत को मस्जिद में बुला लिया था।
आरोप है कि मौलाना ने महिला को रियासत के साथ निकाह पढ़ाने का बहाना बनाकर टीपीनगर क्षेत्र में एक होटल में भेज दिया। आरोप है कि होटल में रियासत ने अपने एक दोस्त उम्मेद को भी बुला लिया। उन्होंने होटल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। किसी तरह महिला ने अपने भाई को बुलाया। उसने पुलिस को सूचना दी।
टीपीनगर थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपित रियासत और उम्मेद को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार घटना में नामजद मौलाना मुजफ्फरनगर का निवासी है ।इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना भेजी गई थी। वहां भी नहीं मिला। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!