BBD यौन शोषण मामला: पाॅक्सो अदालत ने निशांत सिन्हा की संपति कुर्क करने के दिए आदेश

aman
By aman
Published on: 19 April 2017 8:46 PM IST
BBD यौन शोषण मामला: पाॅक्सो अदालत ने निशांत सिन्हा की संपति कुर्क करने के दिए आदेश
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ: पाॅक्सो की विशेष अदालत ने बीबीडी अकादमी में खिलाड़ियों के शोषण सहित लाखों का घोटाला मामले में फरार निशांत सिन्हा की संपति कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके पूर्व कोर्ट ने 18 मार्च को निशांत को भगोड़ा घोषित किया था। विशेष जज ओम प्रकाश मिश्र ने ये आदेश इस मामले के विवेचक की अर्जी पर दिया है।

ये भी पढ़ें ...BBD यौन शोषण मामला: आरोपी डाॅ. विजय और निशांत सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

विवेचक का कहना था कि निशांत को भगोड़ा घोषित करने के बावजूद वह न तो अदालत में हाजिर हुआ और न ही उसे गिरफ्तार किया जा सका। इस मामले में निशांत के पिता डॉ. विजय सिन्हा भी आरोपी हैं। 24 मार्च को पुलिस ने डॉ. विजय सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विशेष अदालत से उनकी जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है।

21 फरवरी को दर्ज हुआ था एफआईआर

इसी साल 21 फरवरी को इस मामले में अकादमी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जंग बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। डॉ. विजय सिन्हा अकादमी में सचिव जबकि उनका बेटा निशांत सिन्हा कार्यकारी सचिव के पद पर तैनात थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!