TRENDING TAGS :
कुर्सी उठा कहां चले राहुल? 10 फोटोज में देखें कांग्रेस का मिशन UP आगाज
Ashutosh Tripathi
लखनऊ: कांग्रेस ने यूपी चुनाव 2017 के लिए अपने मिशन की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को रमा बाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चुनिंदा सवालों के जवाब भी दिए। राहुल गांधी पूरे रंग में थे। हर सवाल पर उनका जवाब विरोधियों पर तीखा हमला करने वाला था। उनके इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं को भी जोश से लबरेज कर दिया।
यह भी पढ़ें...कार्यकर्ताओं से बोले राहुल- अखिलेश अच्छा लड़का है पर काम नहीं करता
मौसम खराब होने के बावजूद मैदान में कार्यकर्ता खचाखच भरे रहे। बारिश होने लगी तो कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्सियों को छाता बना लिया। राज बब्बर सहित कुछ दूसरे नेता भींगते हुए मंच पर तिरंगा फहराते रहे।
इस दौरान राहुल गांधी की सादगी भी देखने को मिली। राहुल गांधी मंच से अपनी कुर्सी खुद उठाकर रैंप के बीच आ गए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!