पीलीभीत: शराबी बारातियों ने मचाया बवाल, दुल्हन ने लिया ये फैसला, रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक घर में शादी की तैयारी तेज़ी से चल रही थी। हर तरफ खुशियों का माहौल था। शादी के दौरान कुछ शराबी बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया और दुल्हन के रिश्तेदारों को भी पिटा।

Monika
Published on: 11 Dec 2020 9:35 PM IST
पीलीभीत: शराबी बारातियों ने मचाया बवाल, दुल्हन ने लिया ये फैसला, रह जाएंगे दंग
X
शराबी बारातियों ने मचाया उत्पात तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार

इन दिनों हर तरफ शादी का माहौल दिख रहा है। कोरोना काल में भी लोग शादी समारोह में जाने से पीछे नहीं हट रहे। वही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक घर में शादी की तैयारी तेज़ी से चल रही थी। हर तरफ खुशियों का माहौल था। शादी के दौरान कुछ शराबी बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया और दुल्हन के रिश्तेदारों को भी पिटा। जिससे नाराज़ होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कई लोगों को हितासत में ले लिया। जिसके बाद दुल्हे को बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा।

50 से ज्यादा आए बाराती

दरअसल, शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव मवियापुर से बारात बिसलंडा आई थी। इस झड़प की शुरुआत सीमा से ज्यादा बाराती लाने को लेकर शुरू हुई। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने 50 लोगों को बारात में शामिल होने की इजाज़त दी है। लेकिन दुल्हे के पक्ष से 100 लोगों को लेकर पहुंच गए। उम्मीद से दोगुने बाराती पहुंचने से मामला बिगड़ता चला गया।

ये भी पढ़ें… गोरखपुर: योगी सरकार का ऐलान, पूर्वांचल बनेगा देश का समृद्धतम क्षेत्र

शराबी बारातियों का उत्पात

इसी बीच कुछ शराबी बारातियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिसका लड़की के चाचा ने विरोध किया तो बाराती भड़क गए। उन्होंने दुल्हन के चाचा और भाई की पिटाई कर दी। जब यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने शादी करने से ही मना कर दिया।

दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार

हंगामा धीर -धीरे बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को फ़ोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के कई लोगों को पुलिस रात में ही थाने ले आई। सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह ने फोन पर बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई। फिर भी दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। लेकिन लड़की ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें… जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है, कांग्रेसियों ने लगाए ये नारे

दुल्हन का बयान

वही इस मामले पर दुल्हन का कहना है कि जिस तरह से बारातियों ने शराब पीकर उत्पात मचाया उससे वो काफी डर गई है। शादी में सीमित लोग लाने को कहा गया था। दुल्हन ने आगे बताया कि बावजूद इसके दुल्हे पक्ष सौ से ज्यादा बाराती लेकर पहुंचे। गरीब होने के बावजूद उसके पिता ने जैसे तैसे बारातियों का स्वागत किया। लेकिन बारातियों ने हंगामा कर मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें…यूपी को बड़ी सौगात: आगरा मेट्रो का उद्घाटन आज, पीएम मोदी- योगी करेंगे शुरुआत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!