Pilibhit News: पर्यटन विभाग की टीम के साथ पालिकाध्यक्ष ने किया ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों भक्त यहाँ आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं।

Pranjal Gupata
Published on: 24 April 2025 5:33 PM IST (Updated on: 24 April 2025 5:55 PM IST)
Pilibhit News:  पर्यटन विभाग की टीम के साथ पालिकाध्यक्ष ने किया ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश
X

आस्था अग्रवाल   (photo: social media ) 

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत के चेयरपर्सन आस्था अग्रवाल ने पर्यटन विभाग की टीम के साथ ब्रह्मचारी घाट पर हो रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के आधार पर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

आस्था के केंद्र पर विकास कार्य

ब्रह्मचारी घाट पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों भक्त यहाँ आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से सरकार शासन की ओर से आस्था के केंद्र पर विकास कार्य कराया जा रहा है।

लापरवाही की शिकायतों के बाद कार्रवाई

स्थानीय जनता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल ने मामले की शिकायत पर्यटन विभाग को की। इसके बाद पर्यटन विभाग की टीम के साथ पालिकाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण कर पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विगत वर्ष जनपद में आई बाढ़ से घाट पर रिटेनिंग वाल का काम पूरा नहीं किया जा सका। अब वाटर लेवल को कम करने और डायवर्ट करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे रिटेनिंग वाल का कार्य पूरा किया जा सकेगा।

जून माह तक घाट का काम पूरा

लखनऊ से आई पर्यटन विभाग की टीम ने जून माह तक घाट का काम पूरा होने की बात कही है। चेयरपर्सन का कहना है कि घाट का सौंदर्यीकरण पूरा होने से घाट की शोभा बढ़ेगी साथ ही साथ श्रद्धालुओं को सुविधा भी होगी।

ब्रह्मचारी घाट क्यों प्रसिद्ध है?

ब्रह्मचारी घाट पीलीभीत का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है और लोग गंगा स्नान करते हैं। इस घाट का धार्मिक महत्व बहुत है और यहाँ स्नान करने से आत्मिक शांति मिलती है। यह घाट स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story