TRENDING TAGS :
Hardoi News: पांच साल बाद खिलाड़ियों को मिले दो कोच, अब निखरेगी प्रतिभा
Hardoi News: स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां तेज होंगी। स्टेडियम में करीब पांच साल बाद दो कोच की तैनाती की गई है। जबकि चार खिलाड़ियों को चयन राजस्व हॉस्टल कैंप के लिए हुआ है।
Hardoi News: स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां तेज होंगी। स्टेडियम में करीब पांच साल बाद दो कोच की तैनाती की गई है। जबकि चार खिलाड़ियों को चयन राजस्व हॉस्टल कैंप के लिए हुआ है। स्थानीय स्टेडियम में खेल गतिविधियां बढ़ने से जनपद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्थानीय स्टेडियम में फुटबॉल, ताइक्वांडो, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबाल, किक्रेट, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल के अभ्यास की व्यवस्था है। स्टेडियम में वर्तमान में फुटबॉल और ताइक्वांडो के कोच ही तैनात हैं। हॉकी के कोच की ‘खेलो इंडिया’ के तहत तैनाती है।
Also Read
नहीं हो पा रहा था अभ्यास
इससे पहले स्टेडियम में हॉकी के 30 फुटबॉल के 50 और ताइक्वांडो के 26 खिलाड़ी ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। अन्य खेलों के कोच न होने से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। शासन की ओर से स्टेडियम में कोचों की तैनाती की गई है। जिसमें जनपद को दो कोच मिले हैं। इनमें एक हैंडबॉल के और एक वॉलीबॉल के कोच शामिल हैं। दो और कोच के आने से दोनों खेलों की गतिविधियां बढ़ जाएगी। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि कोच की जो सूची जारी है, उसमें दो कोच मिले हैं। उनके आने से स्टेडियम में गतिविधियां बढ़ेंगी। नए सत्र से बच्चों का पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा। इससे जनपद के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
कई सालों से नहीं थे कोच
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल वॉलीबॉल के कई वर्षों से कोच नहीं थे। इससे यहां आने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में समस्या आती थी। कोच के आने से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
चार खिलाड़ी हुए चयनित
स्थानीय स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभय प्रकाश यादव और सनी कश्यप का चयन राज्य हास्टल कैंप के लिए हुआ है। कैंप बरेली में छह से बीस अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 50 बच्चों में जनपद के दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा ‘खेलो इंडिया’ के तहत हॉकी के लिए अंकित सिंह व मुस्कान का भी चयन कैंप के लिए किया गया है। उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत ने बताया कि बच्चों का चयन उनकी प्रतिभा और कोच के बेहतर प्रशिक्षण से हुआ है। इससे उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!