Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
भारत के प्रधानमंत्री आज देश के नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं : भराला
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 50वीं पुण्यतिथि पर कमल ज्योति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय व्याखान माला कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पंडित सुनील भराला पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज देश में सस्ती लोकप्रियता वाले, उद्देश्य विहीन राजनीति करने वाले नेता पैदा हो रहे हैं। संघर्ष, पराक्रम, परिश्रम और वैचारिक चिंतन का बहुत अभाव है और केवल आर्थिक संपन्नता और बडबोलेपन से जनता के बीच में अपने आप को बड़ा करने के लिए अभद्र बोल कर नेता जैसे उदाहरण समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल के द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी उन को जातिसूचक शब्द तेली कहना उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है।
भराला ने आगे कहा कि यह तुच्छ मानसिकता के और अपने गिरते जनाधार तथा पार्टी का अस्तित्व खत्म होते के कारण खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे यह ऐसे उदाहरण इन पर होते हैं। भारत के प्रधानमंत्री आज देश के नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। उनका मुकाबला दुनिया में आज कोई कर नहीं सकता। उनके नेतृत्व क्षमता गरीब बर्बाद करने वाला वह गरीबों के बीच में और दिल में बसने वाला ऐसे नेता है। जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसी महान हस्ती इनके वैचारिक चिंतन से राजनीति में जन्म लिया और उनके विचारों को पूरे भारत में आगे बढ़ाया गरीब का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत भाजपा सरकारें है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!