लाखों दीयों जगमगाई काशी, तस्वीरों में देखें आस्था की नगरी की अलौकिक छटा

यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री देव दीपावली उत्सव के साक्षी बने। पीएम मोदी ने आज काशी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास तो कई पूरे हुए कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहले वाराणसी-प्रयागराज 6-लेन हाइवे के चौड़ीकरण का लोकार्पण किया।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 11:17 PM IST
लाखों दीयों जगमगाई काशी, तस्वीरों में देखें आस्था की नगरी की अलौकिक छटा
X
लाखों दीयों जगमगाई काशी, तस्वीरों में देखें आस्था के नगरी की अलौकिक छटा

लखनऊ: बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में आज देव दीपावली के मौके पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा के 84 घाट 15 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। आज प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दीपावली खास थी, पीएम के आने की खुशी में गंगा नदी के दोनों किनारों पर लाखों दीप जलाकर मनाई गयी।

परियोजनाओं का शिलान्यास

यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री देव दीपावली उत्सव के साक्षी बने। पीएम मोदी ने आज काशी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास तो कई पूरे हुए कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहले वाराणसी-प्रयागराज 6-लेन हाइवे के चौड़ीकरण का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने हर हर महादेव लिख शेयर किया काशी का ये वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल

आज देव दीपावली के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में 50 किलोमीटर का रास्ता हवाई मार्ग से और 40 किलोमीटर सड़क मार्ग से तय किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन वर्षों से होता चला आ रहा है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने शिव की नगरी में दीपावली मनाई थी तब से इसे देव दीपावली कहा जाता है।

दीया जलाकर देव दीपावली की पारंपरिक शुरुआत

आज काशी आस्था के रंग में रंगी नजर आ आयी। देव दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित करके देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चेत सिंह घाट पर जहां लेजर शो के जरिए देव दीपावली की अहमियत समझाई गई तो वहीं विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद राजघाट पर पहला दीया जलाकर देव दीपावली की पारंपरिक शुरुआत की गई।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोलेः काशी का पुराना गौरव लौटाया पीएम मोदी ने

इसी अवसर का पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भगवान शिव की धुन सुनाई दे रही है और पीएम मोदी भी उस धुन में डूब कर उसका आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग जम कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री पहली बार आज बनारस दौरे पर थे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए आस्था की नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के अलावा, ड्रोन कैमरों का उपयोग किया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!