TRENDING TAGS :
Noida News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, प्रेशर बनाकर लड़कियों से कराया जा रहा था गलत काम
Noida News: लड़कियों को बहला-फुसला और मोटी रकम का लाळच देकर सेक्स रैकेट में ढकेलने का काम सेक्टर-41 ओयो होटल में किया जा रहा था। पुलिस ने यहां से सात लड़कियों का रेस्क्यू किया है।
नॉएडा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, प्रेशर बनाकर लड़कियों से कराया जा रहा था गलत काम: Photo- Social Media
Noida News: लड़कियों को बहला-फुसला और मोटी रकम का लाळच देकर सेक्स रैकेट में ढकेलने का काम सेक्टर-41 ओयो होटल में किया जा रहा था। पुलिस ने यहां से सात लड़कियों का रेस्क्यू किया है। इनमें से 4 लड़किया दिल्ली और 3 नोएडा की है। बताया गया कि इस लड़कियों को 5 से 8 हजार रुपए का लालच देकर यहां लाया गया।
इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने रेस्क्यू के दौरान भी ये सभी लड़कियां एक ही कमरे में थी। यहां इन पर प्रेशर बनाकर सेक्स का काम कराया जा रहा था। इसके बाद बहुत ही कम पैसे देकर उनको यहां ये वापस भेज दिया जाता था। इस पूरे गिरोह का सरगना साहिल है। साहिल ही लड़कियों को बहला फुसलाकर यहां लाता था।
ऑनडिमांड होती थी डीलिंग
क्लाइंट के कहने पर ही इन लड़कियों को ओयो होटल में लाया जाता था। इसके बाद क्लाइंट के सामने इनको दिखाया जाता था। ये सब काम ऑनडिमांड होता था। साहिल को ट्रैक किया जा रहा है। इस मामले में जो भी ट्रांजैक्शन हुए है वो उसकी पत्नी के अकाउंट में हुए है। पुलिस साहिल की पत्नी के खातों की जांच कर रही है।
डेढ़ महीने से शुरू हुआ रैकेट
एसीपी ने रजनीश वर्मा ने बताया कि इस काम को शुरू हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर यहां से लड़कियों को रेस्क्यू किया है। लड़कियों को लाने और ले जाने के लिए गाड़ियों का इस्तमाल किया जाता था।
होटल को किया गया सीज
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देररात सेक्टर-41 के ओयो होटल में रेड की। यहां अनैतिक गतिविधियां की जा रही थी। यही से दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी गतिविधियां संचालित हो रही थी। मौके पर पुलिस ने लड़कियों का रेस्क्यू किया और होटल को सील किया है।
पूछताछ कर रही पुलिस
आरोपियों के पास से तकरीबन 15 मोबाइल फोन, ट्रांजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि काफी समय ये ओयो होटल में ये अनैतिक काम किया जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!