Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-62 में शुक्रवार रात बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाशों को रूकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। क्रास फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।
एसपी सिटी अरूण कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब नौ बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर-62 में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने डी-पार्क के पास गश्त बढ़ा दी। कुछ ही देर में दो बाइक पर चार बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस की वार्निंग को अनदेखा करते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ी दी। पुलिस ने घेराबंदी की।
ये भी देखें: नौनिहालों के पांव में जूते नहीं पहना पाई सरकार, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के दावे फेल
पुलिस पर की फायरिंग
घेराबंदी होता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की एक गोली बदमाश को लगी। बदमाश की पहचान आजम के रूप में हुई। इसके दो अन्य साथियों को तरूर और कुनाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की है।
पुलिस कर रही कांबिंग
पुलिस इस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए सभी थानों को अलर्ट पर लगा दिया गया है। सेक्टर-62 के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। साथ ही काबिंग की जा रही अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के बदमाश है। जिन्होंने कई संगीन जुर्म किए है। फिलहाल इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!