Pratapgarh News: भाजपा ने आशीष श्रीवास्तव को फिर से जिलाध्यक्ष चुना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Pratapgarh News: भाजपा ने आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष पुनः चुना। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और आशीष श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 16 March 2025 8:54 PM IST
Pratapgarh News: भाजपा ने आशीष श्रीवास्तव को फिर से जिलाध्यक्ष चुना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
X

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला चुनाव अधिकारी और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रयाग नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई, और वंदेमातरम गीत से इसे प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह, सहचुनाव अधिकारी ने किया।

गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता उन्मुख होने पर जोर दिया और कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता बराबर हैं। किसी भी कार्यकर्ता को यह अवसर मिल सकता है कि वह छोटे पद से शुरुआत कर शीर्ष पद तक पहुँच सके। अर्चना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछले 4 महीनों में जनपद में किए गए कार्यों का अनुभव साझा किया, और आशीष श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष के रूप में घोषित किया। यह घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी से भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाए और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिवादन किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक केके सिंह, धीरज ओझा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, और अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, रामआसरे पाल, राघवेन्द्र शुक्ला, प्रतिभा सिंह, रूची केशरवानी, रजत सक्सेना, राजेश मिश्र, राजन, आशुतोष सिंह (सभासद) और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, ज़िला पदाधिकारी, राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!