Prayagraj: नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटे योगी के मंत्री नन्दी गुप्ता, कार्यकर्ताओं के घर पहुंचें

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 1 Sept 2022 9:05 PM IST
Prayagraj News
X

संगठन पदाधिकारी के घर नंद गोपाल गुप्ता (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। वहीं शांतिपुरम, तेलियरगंज, रसूलाबाद, मेहंदौरी, सलोरी, शिवकुटी और कटरा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। संगठन पदाधिकारियों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।



उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी सम्भालने के साथ ही मेरठ मंडल के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बीच-बीच में समय निकाल कर संगठन पदाधिकारियों, कार्यकताओं व समर्थकों के बीच पहुंच जाते हैं। उनकी समस्याओं को सुनते हैं साथ ही हर सम्भव मदद करते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हैं। अपने इसी अभियान के तहत औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी गुरूवार को लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे।


जहां उन्हांने फाफामऊ से अपने भ्रमण की शुरूआत की। मंत्री नन्दी ने फाफामऊ में मंडल महामंत्री जय सिंह, शांतिपुरम में वार्ड अध्यक्ष डीपी सिंह, तेलियरगंज में मंडल महामंत्री मणिशंकर शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष अवधेश सिंह, रसूलाबाद में मंडल महामंत्री सुजीत कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, शिवकुटी में वार्ड अध्यक्ष अभिषेक राय, गोविंदपुर में वार्ड अध्यक्ष अंशुमन सिंह, जितेंद्र शुक्ला, सलोरी में वार्ड अध्यक्ष धर्मेद्र निषाद, हरिकृष्ण शुक्ला, मम्फोर्डगंज में विशाल कुशवाहा, अनवर खान, मंडल महामंत्री वंदना दीक्षित, बेली रोड पर वार्ड अध्यक्ष वैभव शंकर गुप्ता, पुराना कटरा में भरत रतन वार्ष्णेय, सुचेत गुप्ता, नया कटरा में रवि रावत के घर जाकर कुशलक्षेम जाना।


मंत्री नन्दी ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सतत ऊर्जा एवं मेहनत के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर देशवासियों की सेवा कर रही है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी का परिवार हम सब का परिवार है। जहां सभी का सम्मान है। मंत्री नन्दी ने कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार या फिर किसी तरह का अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मंत्री नन्दी ने क्षेत्र में भ्रमण किया।


तो लोगों ने बिजली, पानी के साथ ही सड़क व सीवर की समस्याएं बताई, जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, रणविजय सिंह, पार्षद रिंकी यादव आदि मौजूद रहे।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!