Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने अस्ताचलगामी सूर्य को किया प्रणाम, लोगों को दी छठ की शुभकामनाएं

Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने व्रती महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया में इतना भक्ति का भाव होता है कि सभी लोग एक समान हैं।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 7 Nov 2024 10:48 PM IST
Minister Nand Gopal Gupta
X

Minister Nand Gopal Gupta   (photo: social media )

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ सपरिवार छठी मैया की पूजा की। वहीं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए नमन किया।

सूर्य उपासना व लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ नैनी के अरैल घाट पर पूर्वांचल महासमिति द्वारा आयोजित छठ पूजन समारोह में शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को नमन किया और अर्घ्य दिया। मंत्री नन्दी ने भक्ति भाव से पूजा का दउरा देखा तो एक व्रती के पूजा का दउरा स्वयं सिर पर उठा लिया।

व्रती महिलाओं को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

सिर पर दउरा लेकर घाट पर छठी मईया की जयकारा लगाते हुए पहुंचे और त्रिवेणी संगम पर मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पवित्र धारा को प्रणाम किया। मंत्री नन्दी ने व्रती महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया में इतना भक्ति का भाव होता है कि सभी लोग एक समान हैं। इस पर्व में कोई भेदभाव नहीं होता है। भगवान भाष्कर से हम लोग देश, दुनिया, राज्य, परिवार में अमन चैन और खुशहाली का कामना करते है। मंत्री नन्दी ने छठ पूजा करने आने वाले लोगों से मुलाकात की। छठी मैया से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। कहा कि भगवान भास्कर और छठी मैया की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे।



Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!