TRENDING TAGS :
बिना बताए किया abortion, महिला की मौत के बाद खुली डॉक्टर की पोल
कानपुर/कानपुर देहात: एक मनमौजी डॉक्टर की कारगुजारी ने एक महिला की जान ले ली। डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल में भर्ती इस महिला का बिना बताए अबॉर्शन कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। बाद में यह भी पता चला कि डॉक्टर के पास डिग्री आयुर्वेद की थी, और इलाज ऐलोपैथी से कर रहा था।
अबॉर्शन से मौत
-गुरुवार को कीरतपुर की रानी देवी को अकबरपुर के पुष्पेय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
-प्रेगनेंट रानी को पेट में दर्द की शिकायत थी।
-हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर एसडी शर्मा ने बिना बताए रानी का अबॉर्शन कर दिया।
-अबॉर्शन के बाद शुक्रवार को रानी की मौत हो गयी।
महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन
डिग्री का घालमेल
-रानी की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया।
-मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को थाने ले गई लेकिन थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया।
-छानबीन में पता चला कि डॉक्टर के पास डिग्री आयुर्वेद की है, लेकिन इलाज ऐलोपैथी से करता है।
-पूरे इलाके में अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध नर्सिंग होम का धंधा फलफूल रहा है।
-सीएमओ रामआसरे ने घटना और अवैध हॉस्पिटल के बारे में जाकारी होने से इनकार किया।
-newztrack की जानकारी के बाद सीएमओ ने जांच की बात कही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!