जिला कारागार में कैदियों ने शहीद हुए जवानों के नाम पर जलाए 11,000 दीप

दीपावली का पर्व बाराबंकी जिला कारागार में भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल में बंदियों ने मिट्टी से बने ग्यारह हजार दीपक जलाए और सभी दीपों को देश के लिये शहीद हुए जवानों के नाम पर समर्पित किया।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Oct 2019 9:17 PM IST
जिला कारागार में कैदियों ने शहीद हुए जवानों के नाम पर जलाए 11,000 दीप
X
जिला कारागार में कैदियों ने शहीद हुए जवानों के नाम पर जलाए 11,000 दीप

नई दिल्ली : दीपावली का पर्व बाराबंकी जिला कारागार में भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल में बंदियों ने मिट्टी से बने ग्यारह हजार दीपक जलाए और सभी दीपों को देश के लिये शहीद हुए जवानों के नाम पर समर्पित किया।

यह भी देखें... अब लो! पीएमसी बैंक के बाद अब एक और बड़ा घोटाला, लोगों को झटका

पुरुष बंदियों के साथ ही महिला बंदियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जेल परिसर में एक से एक रंगोली बनाईं। जेल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा भी की गई।

इस समय जेल में करीब साढ़े बारह सौ बंदी और कैदी हैं। इसमें महिला बंदी भी हैं। जेल प्रशासन ने जेल में परंपरागत ढंग से त्योहार मनाने की व्यवस्था की। साथ ही जेल में दीपावली पर बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी जिला कारागार के अधीक्षक आर के जायसवाल ने कहा कि लगभग साढ़े बारह सौ बंदी जेल में निरुद्ध हैं। सभी बंदियों ने मिलकर रंगोली मनाई और दीप जलाए।

यह भी देखें... दिल्ली: किराड़ी की एक फोम फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचे 7 दमकल वाहन

यहां लगभग 11 हजार दीप जलाए गए हैं। जिसके बाद सभी कैदियों को आज विशेष भोजन भी दिया गया। सभी बंदियों ने बहुत अच्छी तरह से दीपावली का पर्व मनाया।

जेल अधीक्षक के मुताबिक इस कार्यक्रम के माध्यम से वह संदेश देना चाहते थे कि सभी मिलजुलकर रहें और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, इसके साथ ही जब कैदी यहां से बाहर निकलें तो सारे बुरे काम छोड़ दें।

यह भी देखें... पश्चिम बंगाल: सीएम ममता के आवास पर काली पूजा, राज्यपाल जगदीप धनखड़ हुए शरीक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!