लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का किया खुलासा

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लखनऊ व लखीमपुर जिलों के सैकड़ों नेताओं व युवाओं व महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।

Rishi
Published on: 21 Jan 2019 10:39 PM IST
लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का किया खुलासा
X

लखनऊ : विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लखनऊ व लखीमपुर जिलों के सैकड़ों नेताओं व युवाओं व महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।

आज शामिल विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को फूल मालाओं से लाद दिया।

प्रसपा लोहिया महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के मार्गदर्शन में लखनऊ से देवेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली वहीं लखनऊ की दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की।

ये भी देखें : भुगतान न होने से नाराज किसानों नें खड़ी गन्ने की फसल को किया आग के हवाले

वहीं, प्रसपा लोहिया के लखीमपुर से प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता के द्वारा लखीमपुर जनपद के सबसे बड़े सांई मन्दिर के अध्यक्ष व वैगास भूसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को शिवपाल सिंह यादव के समक्ष पार्टी में शामिल करवाया गया।

इस अवसर पर, शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी को और मजबूती प्रदान करने व पार्टी को आगे बढ़ाने के लिये एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन पर बहन जी व अखिलेश यादव की हकीकत बताई। बसपा प्रमुख मायावती के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें तो पूरा देश जानता है वह विश्वास करने लायक नहीं है। वहीं अखिलेश यादव को धोखेबाज बताते हुऐ कहा कि जिस ने नेता जी को धोखा दिया, अपमान किया, इन पर कौन विश्वास करेगा..!

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुऐ प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन पर लोगो का भरोसा उठ गया है,"सब का साथ,सब का विकास", अच्छे दिन आयेंगे, काला धन लायेंगे, बेरोजगारों को 2 करोड रोजगार देंगे, भ्रष्टाचार तीन महीने में खत्म हो जायेगा आदि, भाजपा ने यह सब कुछ नहीं किया सब खोखले वादें साबित हो गये..!आज किसानो की हालत बत से बत्तर हो गई है। आवारा पशुओं के कारण आज किसान परेशान हैं। खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण ही, रात-रात भर जाग कर किसान अपनी फसलों की रक्षा कर रहा है । इस पर भी कहीं हल्की चूक हो गई तो फसल बर्बाद ..!

वहीं GST पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने एक टैक्स की बात कही थी पर अब देखिये कितने टैक्स लग रहे है..! आज छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गयी है पहले वह एैकांउटेंट,फिर सीए के पास दौड़े,फिर तीन महीने में हिसाब दे..!

ये भी देखें : EVM को लेकर हैकर के दावे को चुनाव आयोग के टेक्निकल एक्सपर्ट ने किया खारिज

नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि,जब नोट बंदी की जाती है तो पहले विचार किया जाता है कि लोगो को तकलीफ ना हो, प्रधानमंत्री जी को देखना चाहिए था, जहां-जहां, जिस-जिस देश में नोटबंदी हुई वहां उस देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई..!

आज प्रदेश में योगी जी का राज नहीं प्रदेश ब्यूरोक्रेट चला रहे है, प्रदेश में नौकरशाही का राज है इसलिए दिक्कतें आ रही है। जब मंत्रियो की नहीं सुनी जाती तो जनता की बात ही छोड़िए..! जबकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।

शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा के चुनाव पर हमें 80 सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम एक समान विचारधारा के लोगों से बात करेंगे, हमारी सेक्यूलर लोगो से बात चल रही है,और जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तय है कि अबकी केन्द्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी..!

इस मौके पर प्रमुख महासचिव वीर पाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरत मिंया,पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह आशू, अनीता सिंह , प्रवक्ता इरफान, अरविंद विद्रोही आदि लोग उपस्थित थे..!

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!