Mirzapur News: एक नजर में पढ़िए मीरजापुर की सभी बड़ी खबरें

समाजवादी पार्टी ने विजयी शंखनाद करते हुए कहा की प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Deepak Raj
Published on: 19 July 2021 11:00 PM IST (Updated on: 19 July 2021 11:06 PM IST)
Sp leader photo taken from social media
X

सपा नेता बैठक के बाद विजयी चिन्ह दिखाते हुए( फोटो- सोशल मीडिया)

Mirzapur News: आज का दिन मिर्जापुर के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहा है चाहे वो राजनीतिक दृष्टीकोण से हो या स्वास्थ्य की दृष्टीकोण से। आज जिले में राजनीतिक गहमागहमी रहा सपा के जिलाध्याक्ष ने समाजवादी पार्टी की सोलहों प्रकोष्टों की बैठक बुलाई जिसमें चुनाव की तैयारी पर चर्चा की और विधानसभा के चुनाव का शंखनाद किया। सपा जिलाध्यक्ष ने नारा दिया है वन बूथ टेन यूथ जिसमें चुनाव प्रचार में युवाओं की भागीदारी के उपर फोकस किया है।



वहीं दूसरे ओर शहर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्दती के उपर बीएमएस उत्तरांचल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज देहरादून से पढ़ाई कर चुकी डॉ प्रियंका वर्मा ने लोगों को इसके महत्ता के बारे में बताई। उन्होंने आगे कहा की ऐसा कोई भी रोग नहीं है जिसका इलाज आयुर्वेद में नहीं है, यहां के हर एक जड़ी-बुटी की अपनी महत्ता है सिर्फ लोग इसके बारे में नहीं जानते है। वहीं योगा के बारे में बताते हुए राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा की योगा करने से शरीर निरोग व मन तरोताजा रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा की मोदी जी ने भारत की मजबूती को समझा है और उन्होंने योगा को बढ़ावा देकर लोगों के कल्याण के लिए बडा काम किए हैं।

समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज किया

समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट भवन पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने समाजवादी पार्टी सोलहों प्रकोष्ठों की बैठक में चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकते हुए कहा की 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पांचो विधानसभा सीटे जीतकर इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने चुनावी रणनीति के बारे मे कहा कि प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष वन बूथ टेन यूथ के तहत प्रत्येक बूथ पर नौजवानों को खड़ा करने का काम करेगी और संगठन को भी मजबूत बनाये।

इस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता पलक बिछाये विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन का सूपड़ा जनता साफ कर देगी और इनके मंसूबो को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने लगे हाथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किये गये विकास कार्यो का गुणगान भी किया। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी अपने को ठगा महसूस कर रहे है। छात्र और नौजवानों बेरोजगारी से परेशान है।

इस अवसर पर युवाजन सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि युवाजन सभा का संगठन बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अतीक खां ने कहा कि छात्र और नौजवान भाजपा सरकार से तंग हा चुके है इसका मुंहतोड़ जबाव विधानसभा चुनाव में देने को तैयार है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे मजबूती के साथ निवर्हन करूंगा। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो दायित्व हमें सौपा है उसको बखूबी मंजिल तक पहुंचाने का काम करूंगा।

इस बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रामगोपाल बिन्द, संजय यादव, अंकित दूबे, रूपेश वर्मा, मनोरमा मिश्रा, दीपक दूबे, धर्मेन्द्र मौर्या, विजय यादव, रामप्यारे गोड़, श्यामसुन्दर सोनकर, रमेश गौड़, प्रिया सोनकर, सत्यम त्रिपाठी, राकेश यादव, सुशील पाण्डेय, मनीष यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, सलीम बादशाह, आशीष विश्वकर्मा, शैलेष पटेल, लक्ष्मी पाण्डेय, शकुन्तला, सीता, सरिता, मंजू कौशल, अवरूननिशा, संतोष यादव, शशांक, मो0 नसीम, नसीम कुरैशी, शराफत उल्ला खां, रामसागर दूबे, कल्पनाथ गौड़ आदि उपस्थित थे।

बरियार पौधा में छिपा है अनेको रोगो का इलाज जिसके बारे में बताती है डॉ प्रियंका


आयुर्वेदिक पैधो( फोटो-सोशल मीडियाः

विन्ध्य पर्वत अलौकिक शक्तियों के लिए जाना जाता है। चमत्कार और जीवनदायिनी के लिए जाना जाने वाली सिद्धपीठ के विन्ध्य की पहाड़ियों के कण-कण में रहस्यों का खजाना छुपा है। हिमालय पर्वत पर भारी मात्रा में औषधियां पायी जाती है। हिमालय के बाद विन्ध्य पर्वत पर औषधियों के अनेको प्रजातियो का भंडार छुपा है। जिसका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत गुणकारी है। जिले के बरकछा और मड़िहान की पहाड़ियों में यह औषधियां पायी जाती है। जिससे आयुर्वेद चिकित्सा और होम्योपैथी चिकित्सा जो यूनानी पद्धति से किया जाता है। यह औषधियां हम लोगो के सामने रहती है लेकिन इन सबकी जानकारी नही होने पर हम इन्हें नष्ट कर देते है। आयुर्वेद के इलाज के लिए भारत आदिकाल से मशहूर है।

समय के अंदर रोग से मुक्ति मिल जाती है

आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज के दौरान एक निश्चित समय सीमा तय कर इलाज किया जाता है। आयुर्वेद में समय के अंदर इलाज होता है। जिसके कारण बड़े-बड़े रोगों से मुक्ति मिल सकती है, कितनी बड़ी और गंभीर बीमारी ही क्यों न हो बीएमएस उत्तरांचल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज देहरादून से पढ़ाई कर चुकी डॉ प्रियंका वर्मा ने बताया की पेट में ऐंठन और गोनोरिया, साटिका, गठिया, जोड़ो का दर्द , मूत्र रोग, खूनी बवासीर, ल्यूकोरिया, पुरानी पेचिश ,शरीर के अंदर या बाहर कोई गंभीर बीमारी है तो उसका इलाज आयुर्वेद से सम्भव है। किसी अच्छे आयुर्वेद के वैद्य या डॉक्टर से परामर्श करके उसका इलाज जाना सम्भव है।


आयुर्वेदिक पैधो( फोटो-सोशल मीडिया


इलाज के दौरान जो भी सतर्कता परहेज बरतने को वैद्य के द्वारा बताया जाता है। उसका नियम से पालन करना चाहिए। आयुर्वेदिक दवा में परहेज करना अति आवश्यक है। जिस कारण बड़ा से बड़ा रोग जड़ से आयुर्वेदिक पद्धति में इलाज में खत्म हो जाता हो जाता है। आयुर्वेदिक पद्धति इलाज बहुत चमत्कारी सिद्ध होता है। उन्होंने बताया यह बरियार, खरेंति, बाला, फरबूटी का पौधा विंध्य की पहाड़ियों में मौजूद है। इस पौधे का बीज,पत्ता, जड़, के छाल सभी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इस पौधे का सबसे ज्यादा उपयोग आयुर्वेद में इस पौधे को वात, पित्त और खांसी, को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है।

पूरे पौधे के रस को पानी के साथ मिलाकर गठिया, गोनोरिया में दिया जाता है। इसके बीजों का उपयोग उदरशूल, पेट में ऐंठन और गोनोरिया में किया जाता है। बवासीर से पीड़ित रोगियों को पत्तियों को सब्जी के रूप में खाने के लिए दिया जाता है। इसकी जड़ के रस को तंत्रिका और मूत्र रोग, खूनी बवासीर, ल्यूकोरिया, पुरानी पेचिश और अस्थमा में में दी जाती है। इसकी जड़ों का काढ़ा पसीना एवं बुखार, पेट संबंधी रोगों मे उपयोग किया जाता है। हींग और सेंधा नमक के साथ इसकी जड़ों को चेहरे के लकवा, अकड़ी हुई गर्दन और सिर में दर्द के साथ कान में दर्द होने पर दी जाती हैं।

इसकी जड़ों के रस का उपयोग घावों के उपचार में तथा हाथी पाँव में इसके पेस्ट को ताड़ के रस के साथ लगाया जाता है। पौधे की जड़ की छाल को तिल के तेल और दूध के साथ चेहरे पर लकवा और कटिस्नायुशूल में दिया जाता है। दूध और चीनी के साथ जड़ की छाल का पाउडर बार बार पेसाब आने और ल्यूकोरिया में राहत के लिए लिया जाता है। पानी के साथ पूरे पौधे का रस शुक्राणुदोष और गोनोरिया के लिए उपयोग किया जाता है। पौधे के रस को नमक के साथ मिलाकर साफ करने के बाद अस्थमा में लिया जाता है। पीप लाने के लिए इसकी पत्तियों का लेप फोड़े पर लगाया जाता है।

इस पौधे की तने की छाल को अर्कमुला की जड़ों, नागरमोथा के कंद और संजीवनी बूटी के पूरे पौधे के साथ कुचल कर पेस्ट से गोलियां बनाई जाती हैं, जिसे मिर्गी के दौरे को ठीक करने के लिए 5 दिनों तक सुबह मे लिया जाता है। घोडा तुलसी के अंकुर के रस की 1-2 बूंदों के साथ इसकी जड़ों का लगभग 20 ग्राम काढ़ा एक सप्ताह तक प्रतिदिन दो बार वायरल हेपेटाइटिस में दिया जाता है। उपचार के दौरान वयस्क रोगियों को सोने से पहले चबाने और चूसने के लिए इसकी जड़ों का एक टुकड़ा दिया जाता है।

स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन सुबह भ्रमण सूक्ष्म व्यायाम सरल आसन एवं प्राणायाम

राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन रमाशंकर सिंह पटेल ने प्राथमिक विद्यायल रानीपुर चुनार में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चयनित आयुष गांव रानीपुर विकासखंड नरायनपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किए, राज्य मंत्री ने आयुर्वेदिक स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया और आयुष विभाग द्वारा लगाये स्टाल पर आयुर्वेदिक दवाओ का निरीक्षण किया। उन्होने कहा की स्वस्थ कैसे रहे इसके लिये प्रतिदिन सुबह भ्रमण, सूक्ष्म व्यायाम, सरल आसन एवं प्राणायाम करना चाहिये प्रतिदिन सवेरे तथा सांयकाल प्रार्थना ध्यान अवश्य करे।


योगा के बारे में बताते भाजपा नेता


उन्होने कहा कीं ध्रूमपान, पान मसाला गुटका एवं शराब का प्रयोग स्वाथ्य हानिकारक है। इसका सेवन न करें। इस अवसर पर मंत्री ने कहा की आयुष मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से आयुष विभाग सक्रिय करके जड़ी बूटी की दवा से असाध्य से असाध्य रोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि एलोपैथ रोग को दबाता है। होम्योपैथ रोग को जड़ से निकालता है। इस दिशा में हमारी सरकार होम्योपैथी तेजी से बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम का संचालन डा पीयूष कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा रामसकल ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के बारे में लोगो की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, ने आयुर्वेद के जानकारी देते हुये बताया कि स्कूल पंचायत भवन अथवा किसी सार्वजनिक स्थल पर प्रत्येक माह हेल्थ कैम्प आयोजित किया जायेगा यह आयोजन चयनित गांव के पाॅच किलोमीटर की परिधि मे आने वाले अन्य तीन से चार से गांवों में भी किया जायेगा। क्षेत्रीय स्कूलो के एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियो की सेवाये स्वयं सेवा वाटिंटियर्स के रूप में ली जा सकती है। इस अवसर पर डॉ श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में डॉ अलका दुआ, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी नारायनपुर प्रेम शंकर, गौरव सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह एवं अशोक सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!