Raebareli News: जलीय जीवों और नदियों के बीच असंतुलन के लिए पिछली सरकारें दोषी - संजय निषाद

Raebareli News: उत्तर प्रदेश मतस्य विभाग के मंन्त्री संजय निषाद ने आज रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Narendra Singh
Published on: 7 Oct 2022 9:49 PM IST
Raebareli News
X

नदीं में मछलियां छोड़ते संजय निषाद (न्यूज नेटवर्क)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश मतस्य विभाग के मंन्त्री संजय निषाद ने आज रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। संजय निषाद आज यहां डलमऊ गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने गंगा नदी में एक लाख मछलियां छोड़ीं। संजय निषाद ने इस दौरान नदियों और जलीय जीव के बीच उत्पन्न हुए असंतुलन के लिए पिछली सरकारों को कोसा है। उनका कहना है कि पिछले सत्तर सालों में पवित्र नदियों को लेकर ग़लत नीतियों के चलते नदी और जलीय जीवों के बीच असंतुलन उत्पन्न हुआ है।

इस दौरान उन्होंने निषाद समाज को लेकर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।साथ ही इन्होंने इन योजनाओं के लिए के लिए योगी सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ये बताया कि सभी जिलों में निषाद जाति के लोगों के लिए एक कोचिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसमें निषाद समाज के लोगों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था होगी और उनको समाज के अन्य वर्गों के मुकाबले खड़ा किया जाएगा ताकि वह आगे चलकर के शिक्षा हासिल करके निषाद समाज के लिए कुछ कर सके।

उन्होंने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना चल रही है।इस योजना का लाभ लेने के अलावा किसान को मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए सस्ती दरों पर बैंक लोन भी दिलाया जाता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस तोड़ो यात्रा है।

कांग्रेस अपने पार्टी के अंदर लोगों को जोड़ने का काम करें सिर्फ देश जोड़ने का काम उसे करना चाहिए, 70 सालो में कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है। जोड़ने का काम नहीं किया और आज जो डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है उसने भी कांग्रेस का योगदान रहा है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से आज यह दिन देखने को मिल रहा है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!