Raebareli News: डायरिया की चपेट में एक ही गांव के दो दर्जन लोग, गांव में हड़कंप

Raebareli News: सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग है जिसको लेकर हमारे डॉक्टर की टीम लगातार गांव में भी कैंप कर रही है।

Narendra Singh
Published on: 12 Aug 2024 10:41 PM IST
Raebareli News
X
Raebareli News (Pic: Newstrack)

Raebareli News: एक ही गांव के दो दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। डायरिया की चपेट में आने से इन सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। एक साथ इतने लोगों को डायरिया हो जाने की वजह से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव में डॉक्टरों की टीम में डेरा डाल दिया है और सभी मरीजों का इलाज गांव में ही चल रहा है।

ये लोग हुए बीमार

ऊंचाहार ब्लाक क्षेत्र के गुलरिहा मजरे सवैयाधनी गाँव में शिव कुमार पांडेय 105 वर्ष, शशिधर पांडेय 45, प्रियंका 22, सावित्री 42, प्रदीप कुमार 40, कृष्ष 3 वर्ष, मान्या 2 वर्ष, अल्का देवी 35, साधना 30, अल्का 32, अंजना 35, सुधा 55, पूजा 30, मनु 8, सुभी 11, हर्ष 12, बृजेश 25, शिवा 12, पीहू 5, निर्भय 22, साहुल 24, कार्तिक 4 माह डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इन सभी का इलाज गांव में ही चल रहा है। गांव अस्पताल में तब्दील हो गया है क्योंकि डॉक्टर की टीम इन सभी मरीजों की देखरेख कर रही है।

फूड प्वाइजनिंग बनी वजह

गांव निवासी विनय कुमार ने बताया कि दो तीन दिन से ये लोग बीमार हैं। इन्होंने बताया कि खानपान सामान्य ही था। सभी परिवार ब्राह्मण हैं तो भोजन सामान्य ही था पर अचानक क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया। ऊँचाहार के सीएचसी अधीक्षक महमूद अख्तर ने बताया कि सभी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत थी। इनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम देख रेख कर रही है। सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग है जिसको लेकर हमारे डॉक्टर की टीम लगातार गांव में भी कैंप कर रही है और सीएचसी पर भी व्यवस्था कर दी गई है स्थिति सामान्य है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!