TRENDING TAGS :
Raebareli News: बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा संकल्प: राष्ट्र और धर्म की रक्षा का लिया प्रण
Raebareli News: रायबरेली में बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा संकल्प! कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा का लिया प्रण, संत और प्रांत संगठन मंत्री ने किया मार्गदर्शन।
Raebareli News
Raebareli News: विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा आज होटल सारस में त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल पूजन कर उसे धारण किया और राष्ट्र तथा धर्म की रक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत गोविंद गिरि जी महाराज के आशीर्वचन से हुई, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने अपने उद्बोधन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता राष्ट्र और धर्म के लिए त्रिशूल दीक्षा का संकल्प लेते हैं और इसे धारण करते हैं।
उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कट्टरपंथी ताकतें सिर उठा रही हैं, जिन्हें कुचलने की आज महती आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और संगठन उनके अंदर आवश्यक संस्कारों का समावेश करता है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देश और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र भी धारण किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री जी ने हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट रहने की परम आवश्यकता है, अन्यथा भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रांत सहमंत्री विवेक सिंह द्वारा रखी गई, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री धनंजय पांडेय द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, विभाग संयोजक रमाशंकर त्रिपाठी, विभाग सह संयोजक पंकज मिश्रा, जिला संयोजक विनोद मौर्या, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख हरिश्चन्द्र शर्मा, प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दिनेश लोधी, विभाग अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, जिला सह संयोजक आदर्श नगर अध्यक्ष आलोक, जिला सह मंत्री संतोष सोनी, नगर संयोजक गौरव, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, डॉ संजय रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष राज नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला संयोजिका ऐश्वर्या मिश्रा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख दीप श्रीवास्तव, जिला धर्म प्रसार प्रमुख अरुण दास, राही मंत्री मनोरंजन राही अध्यक्ष रामदयाल, सतांव अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक त्रिशूल धारण कर राष्ट्र और धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


