TRENDING TAGS :
Raebareli News: ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष, चार लोग घायल
Raebareli News: घटना में चार लोग ज़ख़्मी हुए हैं। मामला महाराजगंज थाना इलाके के मऊ गांव का है। यहां राजकुमार सिंह की एक बीघा से ज़्यादा ज़मीन है। बताया जा रहा है कि इनके पट्टीदारों से इस ज़मीन का विवाद है।
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली में ज़मीनी विवाद को लेकर एक दो पक्षो के बीच जमकर संघर्ष हुआ है। संघर्ष में दोनों पक्ष के चार लोग ज़ख़्मी हुए है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के मऊ गांव का है। यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह से जमोलिया प्रधान अंजनी गुप्ता ने ज़मीन खरीदा था। इसी ज़मीन पर अंजनी गुप्ता अपने भाइयों के साथ मौजूद थे। तभी सत्येंद्र सिंह के चचेरे भाई और आदित्य हत्याकांड के गवाह राजकुमार सिंह अपने सरकारी गनर व अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुँच गए। यहां दोनों पक्षो के बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में दोनों पक्ष से चार लोग ज़ख़्मी हुए है।
पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वही दबंगई का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सरकारी गनर के साथ कुछ लोग एक चार पहिया वाहन से पहुँच कर वहां मौजूद लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटते नज़र आ रहे हैं। मामला ज़मीनी विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद को लेकर कुछ लोग सरकारी गनर के साथ विवादित खेत पर पहुंचे थे। खेत पर पहुंचे दबंगों ने राजकुमार सिंह व उसके अन्य साथियों को खेत में दौड़ा कर पीटा है।
घटना में चार लोग ज़ख़्मी हुए हैं। मामला महाराजगंज थाना इलाके के मऊ गांव का है। यहां राजकुमार सिंह की एक बीघा से ज़्यादा ज़मीन है। बताया जा रहा है कि इनके पट्टीदारों से इस ज़मीन का विवाद है। इसी ज़मीन पर मालिकाना हक़ जताते हुए आज सत्येंद्र सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो राजकुमार सिंह समेत उसके अन्य साथियो की पिटाई शुरू कर दी। एसओ महाराजगंज के मुताबिक घटना में चार लोग ज़ख़्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दीपेन्द्र सिंह इएमओ, जिला अस्पताल ने बताया की महाराजगंज थाना क्षेत्र के मऊ एरिया से एक सस्पेक्ट एसर्ट के राज कुमार सिंह आए हैं जिसका इलाज किया जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!