TRENDING TAGS :
Raebareli: पति ने पत्नी को पुल से दिया धक्का, नाले में डूबो-डूबोकर मारा, हालत गंभीर
Raebareli News: पति ने क्रूरता की सभी हदों को पार करते हुए पत्नी को पुल के ऊपर से धक्का दे दिया। पुल से नीचे गिरने के बाद पति ने पत्नी को पानी में डुबो-डुबोकर पीटा।
Raebareli News (Pic:Newstrack)
Raebareli News: रायबरेली में एक पति ने क्रूरता की सभी हदों को पार करते हुए पत्नी को पुल के ऊपर से धक्का दे दिया। पुल से नीचे गिरने के बाद पति ने पत्नी को पानी में डुबो-डुबोकर पीटा। पत्नी के चिल्लाने पर जब स्थानीय लोग दौड़े तो पति अपनी पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोहवाशर्की गांव में मामूली कहासुनी के दौरान पति चंद्रप्रकाश ने अपनी पत्नी शांति देवी को पुल के ऊपर से धक्का दे दिया। जब पत्नी पुल के नीचे नाले में गिर गई उसके बाद भी पति ने पानी में डुबो डुबोकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दिया।
महिला को मल्टीपल फ्रैक्चर
पत्नी के चिल्लाने पर जब स्थानीय लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े तो वह अपनी पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर एस.के. सिंह ने बताया कि महिला को 108 एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल लाया गया है। इस महिला को मल्टीपल फ्रैक्चर है।
उन्होनें कहा कि इसका दाहिना हाथ टूटा हुआ है और दाहिने कान से ब्लीडिंग हो रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है और अटेंडेंट के द्वारा बताया भी गया है कि इसके पति ने इसे पुल से धक्का दे दिया। शायद इसे डुबो-डुबोकर मार भी गया है। महिला का इलाज चल रहा है। महिला की परिजन उषा देवी ने बताया कि शांति देवी अपने पति के साथ आ रही थी न जाने क्या बात हुई पति को गुस्सा आ गया और पति ने इसको पुल से धक्का दे दिया। उसके बाद जब वह नाले में गिर गई तो उसे डुबो-डुबोकर मारा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!