TRENDING TAGS :
रायबरेली: बाबूसिंह कुशवाहा ने ऊंचाहार में स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना
Raebareli News: जन अधिकार पार्टी संस्थापक बोले- पार्टी पिछड़ों की हितैषी, यूपी राजनीति में बड़ी भूमिका तय
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली ज़नाधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर से सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने आज रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के गढ़ ऊँचाहार में आज उन्हें बातों बातों में ख़ूब सुनाया। इस दौरान उन्होंने जहाँ स्वामी को अपना भाई बताया वहीं उनके बेटे को भतीजा कहते हुए कहा शाम के बाद वह बहक जाते हैं। इस दौरान उन्होंने ज़नाधिकार पार्टी को पिछड़ों की हितैषी बताते हुए कहा कि वह ऊंचाहार में इसी आशय की रैली करने आये थे।
इस दौरान उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का उनकी सभा में न आने का कारण बताते हुए बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि यह पीडीए का कार्यक्रम न होकर जानधिकार पार्टी का कार्यक्रम था इसी लिए वो लोग नहीं आये।बाबू सिंह कुशवाहा संस्थापक, ज़नाधिकार ने पार्टी की भावी रणनीति और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने यह भी साफ किया कि जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है।
इस दौरे को राजनीतिक विश्लेषक राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। इसे जन अधिकार पार्टी की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में पार्टी के प्रति बढ़ती रुचि और सक्रियता इस बात का संकेत है कि पार्टी धीरे-धीरे क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।कार्यक्रम के अंत में बाबू सिंह कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को वे संसद और शासन के हर स्तर तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!