Raebareli News: स्वामी प्रसाद ने फिर दिया विवादित बयान, बागेश्वर बाबा के बारे में ये बोले

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुश्किल से मिली स्वतंत्रता को बचाते हुए संविधान के अनुसार पंथ निरपेक्ष राष्ट्र बना रहना ही उचित है। इस दौरान स्वामी प्रसाद ने भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि यह सरकार नौजवान और किसान के लिए कुछ नहीं कर रही है।

Narendra Singh
Published on: 25 Aug 2023 9:05 PM IST

Raebareli News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बीपी मंडल की जयंती के मौके पर जातिगत जनगणना गोष्ठी में शामिल होने एक दिवसीय दौरे पर मौर्य रायबरेली पहुंचे थे। यहां भारत को बागेश्वर बाबा के हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले बार-बार दिये जा रहे वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुये उन्होंने कहा, अगर हिन्दू राष्ट्र हो सकता है तो खालिस्तान क्यों नहीं, इसी तरह अन्य धर्मों के नाम पर भी देश का बंटवारा होगा।

पंथ निरपेक्ष राष्ट्र बना रहे भारत

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुश्किल से मिली स्वतंत्रता को बचाते हुए संविधान के अनुसार पंथ निरपेक्ष राष्ट्र बना रहना ही उचित है। इस दौरान स्वामी प्रसाद ने भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि यह सरकार नौजवान और किसान के लिए कुछ नहीं कर रही है। डबल इंजन की सरकार देश के नौकरी देने वाले संस्थानों को अडानी और अम्बानी को बेचकर उन्हें मोटा बना रही है।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!