राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा 3 जनवरी को करेंगी गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश, कांग्रेस कार्यालय हुआ गुलजार

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा तीन जनवरी को यूपी के गाजियाबाद से प्रवेश करेगी। यूपी में कांग्रेस ने राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर तैयार‍ियां तेज कर दी है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 16 Dec 2022 8:43 PM IST
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
X

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra (Photo: Social Media)

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा तीन जनवरी को यूपी के गाजियाबाद से प्रवेश करेगी। यूपी में कांग्रेस ने राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर तैयार‍ियां तेज कर दी है। आप सभी को बता दें, कि यूपी में यह यात्रा 5 दिन रुकेगी इस यात्रा का अभी यूपी में रूट निर्धारित नहीं हुआ है। यूपी में होने वाले न‍िकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के ल‍िए कांग्रेस ने जिला संगठन में बड़े स्तर पर फेर बदल किए है। अब यूपी कांग्रेस कार्यालय विधान सभा चुनाव के बाद फिर से गुलजार नजर आने लगा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा व निकाय चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज करी है। यह राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश में तीन जनवरी से प्रस्तावित है, जिसे सफल बनाने के लिए यूपी कांग्रेस सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जिसको लेकर बड़े स्तर पर पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नए वर्ष में यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी। जबकि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जल्द जारी होने वाली है। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जानें लगी हैं। जिसमें सिविक एंड सोशल आउटरीच के चेयरमैन विक्रम पांडेय ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोशल आउटरीच विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा है।

जबकि सभी विभाग के पदाधिकारियों को यात्रा के दौरान अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं काे जोड़ने का निर्देश दिया गया है। राहुल गांधी की यात्रा का तीन जनवरी को गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश करना अभी प्रस्तावित है। यात्रा पश्चिमी यूपी से होते हुए हरियाणा में फिर से प्रवेश कर जाएंगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में 125 केएम की प्रस्तावित है। हालांकि अभी उसका पूरा रूट निर्धारित नहीं हो सका है।

तो वहीं यूपी निकाय चुनाव में टिकट के लिए जिला स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंच के बड़े नेताओं से बराबर मुलाकात करते रहते है। इस समय यूपी कांग्रेस एक भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में होने जा रहे निकाय चुनाव में सफ़लता की भी तैयारी कर रही है। अभी कुछ समय पहले यूपी में कांग्रेस ने पूरा संगठन बदल दिया जिसके ऊपर इन दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!