Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
अमेठी में आज और कल रहेंगे राहुल, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार शाम अपने तीन दिवसीय अमेठी दौरे से पहले रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत पंडित उमाशंकर मिश्र के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद राहुल गांधी यहां से सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि 4 जुलाई को पंडित उमाशंकर मिश्र का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
रायबरेली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय अमेठी दौरे से पहले बुधवार शाम रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत पंडित उमाशंकर मिश्र के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी के साथ किशोरी लाल शर्मा भी थे। इसके बाद राहुल गांधी यहां से सीधे अमेठी चले गए
यह भी पढ़ें ... शीला बोलीं- BJP कमजोर है इसलिए दूसरी पार्टी के नेताओं को खींच रही
यह है राहुल गांधी के दौरे का प्रोग्राम
01 सितंबर
-राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे से मुंशीगंज गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाएंगे।
-दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री ग्रांमीण सड़क योजना और सांसद निधि द्वारा चयनित सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास।
-जगदीशपुर (जाफरगंज मंडी) में जनसभा
-दोपहर दो बजे से मृतक परिवारों को सांत्वना (नाम निश्चित हैं)
-शाम पांच बजे वापस मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
-शाम 6 बजे से रात 08:30 तक जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक।
02 सितंबर
-राहुल गांधी सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे।
-इसके बाद वह दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!