TRENDING TAGS :
साइबर क्राइम को लेकर गृहमंत्री ने जताई चिंता, कहा- लगाम लगाना अब जरूरी
लखनऊ: देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगाना अब जरुरी हो गया है। राजनाथ शनिवार को एपीजे अब्दुल कलाम प्रोद्योगिकी विश्वविधालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। राजनाथ ने कहा कि देश में टेक्नोलॉजी बढ़ी है तो साइबर अपराध भी बढ़े हैं।
इस पर लगाम कैसे लगे इसका उपाय टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों को ही ढूंढ़ना होगा। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इंफोसिस भी करता है और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस भी। इंफोसिस ट्रेंड लोगों को निकालता है जबकि आतंकवादी संगठन विनाशकारी काम करते हैं। राजनाथ ने कहा कि साइबर अपराध चिंता की बात है इसे रोकने के तरीके ढूंढने होंगे। देश तकनीक के मामले में तरक्की कर रहा है। इंजीनियर देश को तरक्की के रास्ते पर तेजी से ले जा सकते हैं।
राजनाथ ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मौत कैसे हुई थी, ये कोई नहीं जानता। इसीलिए केंद्र सरकार ने ये निर्णय लिया कि उनसे जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की जाएं। प्रधानमंत्री ने उनसे जुड़े दस्तावेज जारी भी किये हैं। नेताजी के बारे में सब जानते हैं लेकिन उनकी मौत कैसे हुई यह रहस्य कोई नहीं जानता। नेताजी से जुड़े दस्तावेजों को आज सार्वजनिक किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!