Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
मुरादाबाद : योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया राम मंदिर पर बड़ा बयान
मुरादाबाद : स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अभियान के तहत 15 नवंबर से स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत मुरादाबाद पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा की गई। शपथ दिलाकर नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ तेज, मुंबई में जेल भरो आंदोलन आज से शुरू
मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक , मुंबई बंद का आह्वान आज
मराठा क्रांति मोर्चा : महाराष्ट्र बंद हुआ हिंसक, सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग
जाट और मराठा के आरक्षण का भी पक्षधर : कह रहे हैं नीतीश
मुंबई में मूक मराठा क्रांति मोर्चा में लाखों शामिल, ट्रैफिक जाम
स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश भर में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रदेश भर में किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत मुरादाबाद से की गई जिसका शुभारम्भ नगर विकास मंत्री ने मुरादाबाद पहुंचकर की।
नगर विकास मंत्री के मुरादाबाद आगमन पर शहर को शादी के मंडप की तरह सजाया गया और बैंड बाजों की धुन पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत किया गया। इस दौरान अंबेडकर पार्क से विशाल महारैली निकाली गई जिसकी शुरुआत नगर विकास मंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए बच्चों ने हाथों में स्वच्छता की अलख जगाने का संदेश लेकर आगे बढ़े और सभी को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ पार्षद,भाजपाई, छात्र-छात्राएं, अफसर, बच्चे सभी ने इस विशाल महारैली में प्रतिभाग किया। महारैली में बच्चों ने भी सफाई का संदेश दिया। महारैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर पीली कोठी कंपनी बाग होते हुए रेलवे स्टेडियम पहुंची जहां पर स्वच्छता अभियान का समापन किया गया।
मंच से नगर विकास मंत्री ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सुरेश खन्ना ने मुरादाबाद से स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर का मुद्दा पहले भी था और आज भी है और हम चाहते है कि राम मंदिर जरूर बने।
जनपदों के नाम परिवर्तन पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद का नाम परिवर्तन करने की अभी जरूरत नहीं है। जब जरूरत होगी तब किया जाएगा।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!