Agra Rape Case: रामजीलाल सुमन के फिर बिगड़े बोल, दुष्कर्म की घटना को बताया 'छोटा मामला'

Agra Girl Rape Case: सपा सांसद रामजीलाल सुमन बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर विवादित बयान दिया है उन्होंने कहा कि "ये इतना बड़ा मामला नहीं। "

Shweta Srivastava
Published on: 21 April 2025 1:35 PM IST
Agra Girl Rape Case
X

Agra Girl Rape Case (Image Credit-Social Media)

Agra Girl Rape Case: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का एक दुष्कर्म की घटना को लेकर बयान आया है। जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं इसके पहले पीडीए के मुद्दे को लेकर वो काफी चर्चा में रहे थे। सपा सांसद रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे इसपर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने इस दुष्कर्म की घटना को लेकर कहा कि, "ये मामला इतना बड़ा नहीं है।" संसद का यह बयान इंटरनेटऔर सोशल मीडिया हर तरफ वायरल हो रहा है।

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दुष्कर्म की घटना को लेकर दिया विवादित बयान

जहाँ बीते शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए के मुद्दे को लेकर रामजीलाल सुमन के बचाव में सामने आए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी घेरा था वहीं अब उनके सांसद द्वारा एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद दिया गया यह बयान कई सारे विवाद खड़े कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 अप्रैल की रात दलित समाज की बालिका के पिता कहीं गए हुए थे। गांव का रहने वाला ओमवीर लोधी रात 1:30 बजे घर के बाहर सोई बालिका को उठा ले गया और 500 मीटर दूर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पुलिस पहुंची उसने सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान कर ली। वहीं बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से ही राजनीति काफी तेज़ हो गयी है।

जहां बीते शनिवार को भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिरकवार समेत भीम आर्मी, रायल वाल्मीकि आर्मी और भाकियू पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं मामले में आये राजनीतिक एंगल ने पुलिस की कार्यवाही को तेज कर दिया और आरोपित को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेकिन वहीं इन सब के बीच रविवार दोपहर 3:00 बजे सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। पीड़िता के पिता और बाबा से उन्होंने काफी देर एकांत में बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की भाजपा सरकार पर उन्होंने हमला बोला उन्होंने कहा कि दलितों की बारात रोकी जा रही है तो कहीं अंबेडकर प्रतिमा थोड़ी जा रही है। वाल्मीकि समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है दुष्कर्म के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

वहीं जब पत्रकारों ने उनसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से मिलने आने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि," क्या बच्चों जैसी बात करते हो? ये इतना बड़ा मामला नहीं है। इस परिवार की जो हमसे मदद हो सकती है करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की आवश्यकता नहीं है। हम जरुर मदद करेंगे हमने कह दिया है कि परिवार हमारे संपर्क में है।"

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story