Deoria News: ठंड के कारण तालाब के किनारे अचेत अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध

Deoria News: देवरिया में ठंड के कारण एक तालाब के किनारे अचेतावस्था में एक दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध मिला। जिसको गांव के ही एक व्यक्ति ने आग जलाकर ठंड से राहत दिया।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 14 Jan 2023 10:37 PM IST
X

देवरिया: ठंड के कारण तालाब के किनारे अचेत अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में ठंड के कारण एक तालाब के किनारे अचेतावस्था में एक दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध ( Himalayan vulture) मिला। जिसको गांव के ही एक व्यक्ति ने आग जलाकर ठंड से राहत दिया। जिसके बाद वह वन विभाग को सूचना देकर उसको सौंप दिया गया।

जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के पास तालाब के किनारे ठंड से अचेत अवस्था मे एक सफेद दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध दिखाई पड़ा, जिसे इसी गांव के रहने वाले शिवेंद्र शाही अपने साथ गिद्ध को घर लाये और आग जलाकर उसे सहारा दिया। जब गिद्ध को गर्माहट महसूस हुई तो उसने उड़ने का प्रयास किया लेकिन उड़ नही सका।

जटायु की याद आई लोगों को

उन्होंने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम आयी और उसे लेकर चली गयी। उसका पशु चिकित्सक से इलाज कराकर बरहज के पौधशाला में रख दिया। वन विभाग का कहना है कि यह गिद्ध विलुप्त प्रजातियों में से एक है, जिसे ज्यादा ठंड लग गई। उसका इलाज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कानपुर में भी इसी तरह का गिद्ध मिला था। जिसे देखकर जटायु की याद लोगों को आने लगी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!