TRENDING TAGS :
हैदराबाद रेप कांड: सीएम आवास के सामने रात गुजारने पहुंची रेड ब्रिगेड की युवतियां
हैदराबाद की वेटनरी चिकित्सक बलात्कार के बाद हुई हत्या से जहां पूरे देश में लोग आक्रोशित है तो वही यूपी की राजधानी लखनऊ में रेड़ ब्रिगेड़ संस्था की युवतियां महिला असुरक्षा के विरोध में
लखनऊ: हैदराबाद की वेटनरी चिकित्सक बलात्कार के बाद हुई हत्या से जहां पूरे देश में लोग आक्रोशित है तो वही यूपी की राजधानी लखनऊ में रेड़ ब्रिगेड़ संस्था की युवतियां महिला असुरक्षा के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के सामने की सड़क पर पूरी रात गुजारने पहुंच गई।
अब डरने का मन नही करता की टैग लाइन के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंची इन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ऊषा विश्वकर्मा ने कहा...
इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही रेड़ ब्रिगेड संस्था की संस्थापिका ऊषा विश्वकर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में यही एक जगह है जो सबसे ज्यादा सुरक्षित समझी जाती है और यहां हम महिलाए पूरी रात गुजार कर देश की बेटियों को यह संदेश देना चाहते है कि अगर हिम्मत और आत्मविश्वास हो तो दिन हो या रात आप सुरक्षित रह सकते है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी को भी यह संदेश देना चाहते है कि महिला सुरक्षा के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है।
ऊषा कहती है कि हमारी सामाजिक संवेदनशीलता लगातार कम होती जा रही है। बीच सड़क पर महिलाओं या लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है लेकिन कोई उन शोहदों को रोकने के लिए आगे नहीं आता है। अभी तक हमारे समाज में आचरण के लिए लड़कियों को ही समझाया जाता था लेकिन अब समय आ गया है कि हमे लड़कों को भी समझाना होगा।
ऊषा कहती है कि बलात्कार जैसे मामलों में केवल लड़के ही नहीं बल्कि कई बार लड़कियों की भी गलती होती है। उनका कहना है कि पाश्चात्य सभ्यता अपनाना बुरा नहीं है लेकिन यह भी देखना चाहिए कि पाश्चात्य सभ्यता में उनकी संस्कृति कितनी बेहतर है।
ऊषा कहती है कि रेप के मामलों में सबसे बड़ी अपराधी पुलिस ही है अगर पुलिस समय रहते पहुंच जाए तो कई लड़कियां बच भी सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की कह रही है कि वह असुरक्षित महसूस कर रही है तो पुलिस को उसकी मदद करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस विरोध कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को सूचना तो दी है लेकिन उनसे इजाजत नहीं मांगी हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या बलात्कार करने वाला व्यक्ति इजाजत लेता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!