Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
रेड लाइट ऐरिया में पुलिस का छापा, 11 लडकिया बरामद.... मुंह छिपाकर निकली
मेरठ : एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर एक कोठे से 11 लड़कियां बरामद कर उन्हें मुक्त कराया। ये सभी लड़कियां राजस्थान की बताई जा रही है। रेड के बाद सभी लड़कियां अपना मुंह छिपाकर बैठ गई। कुछ लड़कियों का कहना है कि उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है।
एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी कि ब्रहमपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में कुछ युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसके बाद ब्रहमपुरी व महिला थाना पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापा मारा और राजबाला नाम की संचालिका के कोठे से 11 लड़कियों को बरामद किया।
सभी लड़कियां राजस्थान की बताई जा रही है। यहीं नहीं सभी लड़कियों को नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच युवकों को भी हिरासत में लिया है। संस्था के रिर्साेस मैनेजर संतोष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजबाला के कोठे पर नाबालिग किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
जिसके बाद वह एसएसपी से मिले। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी लड़कियों का मेडिकल कराया जाएगा। जिसके आधार पर तय होगा कि कौन सी लड़की बालिग व नाबालिग है। पुलिस जांच करने में लगी हुई। वहीं कोठा संचालिका अभी तक फरार है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!