TRENDING TAGS :
Jhansi News: मां पीतांबरा के दर्शन कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
Jhansi News: झांसी के थाना चिरगाँव क्षेत्रान्तर्गत कानपुर–झाँसी हाइवे पर कार का टायर फट जाने से कार विपरीत रोड पर जाकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
Jhansi News: झांसी के थाना चिरगाँव क्षेत्रान्तर्गत कानपुर–झाँसी हाइवे पर कार का टायर फट जाने से कार विपरीत रोड पर जाकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। जिनका इलाज झांसी के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना
झांसी थाना चिरगांव क्षेत्रान्तर्गत कानपुर–झाँसी हाइवे शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अर्टिका कार न0 UP 78 DP 7008 में छह व्यक्ति सवार थे। यह लोग मध्य प्रदेश के दतिया से पीतांबरा मां के दर्शन कर लौट रहे थे। दर्शन करने के बाद झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करगुवां के पास शनिदेव मंदिर के सामने कार का टायर अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा की ओर जा पहुंची। जिससे उसकी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गयी तथा दो घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज झाँसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में किरन मिश्रा (48) पत्नी राकेश मिश्रा, कुसुमलता पत्नी इडी अवस्थी, नीलम तिवारी थीं। इनमे दो आपस में बहनें बताई जा रही हैं। उनमें एक महिला दोनों मृतक महिलाओं की मां भी बताई जा रही है। मृतक सुरेश चन्द्र तिवारी भी इनके ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्तियों के नाम महेश चन्द्र तिवारी (55) पुत्र अनन्त कुमार तिवारी निवासी उन्नाव और राकेश मिश्रा (65) हैं। जो आपस में साढू लगते हैं।
झांसी एसपी ग्रामीण गोपी नाथ सोनी ने बताया कि सूचना पर थाना चिरगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों का पंचनामा सहित अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतकों एवं घायल व्यक्तियों के परिवारीजन को सूचित कर दिया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!