सुल्तानपुरः रुबैला वैक्सीन का टीका लगने पर आधा दर्जन छात्राओं की बिगड़ी हालत

राम केवी
Published on: 29 Nov 2018 10:06 PM IST

सुल्तानपुरः यूपी में सुल्तानपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को सरकार की ओर से लगाई जा रही रुबैला वैक्सीन से आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं बीमार हो गईं। यहां से बीमार छात्राओं को तत्काल सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सभी बीमार छात्राओं का उपचार किया। इस वैक्सीन से इन बच्चों को चक्कर आने लगे। बीमारी के डर की घबराहट के बाद अभिभावकों के हाथ पांव-फूल गए हैं।

*लम्भुआ तहसील क्षेत्र में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गरवां का मामला*

जानकारी के अनुसार लम्भुआ तहसील क्षेत्र में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गरवां परिसर में गुरुवार को टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा था। विद्यालय की छात्राओं का एएनएम रूबेला का टीकाकरण कर रही थी।

इसे भी पढ़ें

देशभर में अनूठी है ‘सुलतानपुर’ की दुर्गापूजा, सजा है पाकिस्तान के कटासराज शिव मंदिर का मॉडल

120 छात्र छात्राओं को टीका लगाया गया। जिसमें 8 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। सभी बीमार छात्राओं को तत्काल लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। छात्राओं ने बताया कि टीकाकरण के बाद घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगा। उस समय ऐसा लग रहा था कि उल्टी हो जाएगी, सांस भी फूल रही थी।

इसे भी पढ़ें

इस डाक्टर की रासलीला आई सामनें, बेडरूम की फोटो और वीडियो हुई वायरल

सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल इलाज के लिए आई छात्राओं को इंजेक्शन लगाया। उसके कुछ ही देर बाद छात्राओं की हालत ठीक होने लगी। घंटे भर बीमार छात्राओं को अस्पताल में रोककर फिर उन्हें घर जाने के लिए छोड़ दिया गया।

*खाली पेट टीका लगने से होती है ऐसी स्थिति*

चिकित्सा प्रभारी इंचार्ज डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि कभी-कभी कुछ बच्चे खाना खा कर नहीं आते हैं तथा कुछ बच्चों को एलर्जी रिएक्शन हो जाती है, जिसके कारण ऐसी स्थित पैदा होती है। ट्रीटमेंट के बाद तत्काल ठीक हो जाता है। इसमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!