साध्वी प्राची ने सपा के गृहयुद्ध पर ली चुटकी, कहा- पुत्रमोह में हुआ ये महाभारत

aman
By aman
Published on: 17 Sept 2016 6:07 PM IST
साध्वी प्राची ने सपा के गृहयुद्ध पर ली चुटकी, कहा- पुत्रमोह में हुआ ये महाभारत
X

sadhvi-3

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान की तुलना साध्वी प्राची ने महाभारत से की। उन्होंने मुलायम सिंह को धृतराष्ट्र बताते हुए पूरे परिवार के लिए अलग-अलग संज्ञा दी। साध्वी प्राची ने ये बातें शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में कही।

इसे गृहयुद्ध नहीं महाभारत कहिए

साध्वी प्राची इस दौरान सपा पर हमलावर दिखीं। साध्वी से यूपी के राजनीतिक गलियारों में चल रहे 'गृहयुद्ध' पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसे महाभारत करार दिया। साध्वी प्राची ने मुलायम सिंह की तुलना 'धृतराष्ट्र' से की।

ये भी पढ़ें ...कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की जाति बताने वाला पोस्टर लगाया, नाम के आगे लिखा ‘पंडित’

आजम खान को बताया मास्टरमाइंड

साध्वी प्राची ने कैबिनेट मंत्री आजम खान को पूरे ड्रामे का मास्टरमाइंड करार दिया। उन्होंने कहा, आज़म खान पार्टी में 'सकुनी' हैं। वो यहीं नहीं रुकीं साध्वी ने यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव को दुर्योधन बताया।

ये भी पढ़ें ...PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने की चादरपोशी, केक काटा और मांगी दुआएं

पुत्रमोह में हुआ महाभारत

साध्वी प्राची ने रामगोपाल को इस पूरे विवाद में 'चाणक्य' का दर्जा दिया। उन्होंने अमर सिंह को 'कर्ण' बताया।इस गृहयुद्ध पर चुटकी लेते हुए साध्वी ने कहा, 'जैसे धृतराष्ट ने पुत्रमोह में फंसकर महाभारत कराया इस सदी का महाभारत मुलायम सिंह ने रच डाला।'

आगे की स्लाइडस में देखें अन्य तस्वीरें ...

sadhvi-1

sadhvi-2

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!