TRENDING TAGS :
महिला ने आशा समेत प्राइवेट डाॅक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, DM से की शिकायत
सहारनपुर जनपद मे रामपुर तहसील के गांव नैनखेड़ी की एक महिला ने आशा कार्यकत्री सहित सहारनपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर पर डिलीवरी के समय अनियमितता बरतने सहित कई बड़े आरोप लगाते हुए डीएम से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
सहारनपुर: डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है और यदि वही डॉक्टर केवल पैसों के लिए ही अपने मरीजों को ठगने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे। एक ऐसा ही मामला सहारनपुर में सामने आया है, जहां एक महिला ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर और दो आशाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सहारनपुर जनपद मे रामपुर तहसील के गांव नैनखेड़ी की एक महिला ने आशा कार्यकत्री सहित सहारनपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर पर डिलीवरी के समय अनियमितता बरतने सहित कई बड़े आरोप लगाते हुए डीएम से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें: इस स्मार्टफोन की मची लूट, ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही कंपनी, दमदार हैं फीचर्स
डीएम से लगाई गुहार
गांव नैन खेड़ी निवासी रश्मि सैनी ने डीएम को गुहार लगाई है कि डेढ़ माह पूर्व डिलीवरी के समय गांव नैन खेड़ी की आशा कार्यकत्री मंजू व जांडखेड़ा की आशा कार्यकत्री अंजू उसे पहले सहारनपुर के एसबीडी हॉस्पिटल ले गई व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गाबा हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गई। आरोप है कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के बाद कोई रिपोर्ट नहीं दिखाई व दबाव बना लिया कि जच्चा-बच्चा दोनों खतरे में है। बच्चे में गंदा पानी चला गया है आदि आदि बातें बताकर यहां तक कह दिया कि अगर अभी तत्काल ऑपरेशन ना किया गया तो जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा बन सकता है।
[video width="464" height="224" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-06-at-20.22.58.mp4"][/video]
लापरवाही बरतने का आरोप
परिजनों के डर जाने पर उन्होंने 18000 रुपये में सौदा कर तत्काल ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान अच्छे से बेहोश भी नही किया गया।पीड़ित महिला ने बताया कि उसके चिल्लाने पर अभद्र व्यवहार किया इतना ही नही पेशाब की नली को पानी मे धोकर एक दूसरे मरीज को लगाते रहे। महिला ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद जब दोबारा फिर से वह अस्पताल गयी तो डॉक्टर को बताने पर की पेट मे भयंकर दर्द है कोई धयान नही दिया गया व अन्य जगह दिखाने को कहकर भगा दिया।
[video width="512" height="308" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-06-at-20.23.02.mp4"][/video]
परिजन सहारनपुर के कई प्राइवेट सर्जनों के यहां ले गए सभी ने ऑपरेशन के दौरान पेट में खून की परत रह जाना बताया व फिर से ऑपरेशन कराने की बात कही।महिला ने बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।परिजन उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट ले गए।वहां पर भी डाक्टरो ने उसके पेट में खून की परत जमा होने के बाद बताई।जिसका हाल में इलाज चल रहा है।प्रार्थना पत्र में आशाओं सहित आरोपी डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: कोरोना काल में फूडमैन ने की जरूरतमंदों की सेवा, अब राज्यपाल ने किया सम्मानित
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!