Saharanpur News: 10 लाख का फर्जी लोन, बैंक के दबाव में पति ने किया सुसाइड, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Saharnpur News: धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से साईन करा कर उसके नाम से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। फर्जी लोन के दबाव के चलते पीड़ित महिला के पति ने सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली।

Neena Jain
Report Neena Jain
Published on: 18 Dec 2024 6:12 PM IST
Saharanpur News ( Pic- Newstrack)
X

Saharanpur News ( Pic- Newstrack)

Saharanpur News: लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से साईन करा कर उसके नाम से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। फर्जी लोन के दबाव के चलते पीड़ित महिला के पति ने सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में सहारनपुर इंडियन ओवरसीज बेंक शाखा से फर्जी दस्तावेजों पर साइन करा कर लोन कराया था। पति की मौत के बाद से महिला न्याय के लिए भटक रही है। आज इसी संबंध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है।

आपको बता दें पूरा मामला सहारनपुर थाना कोतवाली किशनपुर का है जहां की एक पीड़ित महिला ने आज क्रांतिकारी महिला संगठन की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाओं के साथ सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्ट्रेट पहुंची क्रांतिकारी महिला संगठन की अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के साथ उसी के पति के दोस्तों ने धोखाधड़ी कर लोन दिलाने के नाम पर कागजों पर दस्तखत कराये थे। इसके बाद लोन न होने की बात कही गई थी। इसके बाद कुछ समय बीतने पर महिला को बैंक से लोन के संबंध में कॉल आती है।

बैंक से कॉल आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा होता है, तब महिला और महिला के पति को 10 लाख के लोन की बात पता चलती है, तो वह उन लोगों से बात करते हैं जिन्होंने उनसे कागजात पर साइन कराए थे, लेकिन उनके द्वारा भी कोई उचित और सही जवाब न देने के चलते पीड़ित महिला के पति ने लोन के दबाव के चलते सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

इसके बाद अब तक पीड़ित महिला लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते आज क्रांतिकारी महिला संगठन की पदाधिकारी कार्यकर्ता महिलाओं ने सहारनपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए महिला की साथ इंसाफ की गुहार लगाई है और सिटी मजिस्ट्रेट के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने बैंक के द्वारा जालसाजी कर महिला के नाम पर 10 लाख रुपए का लोन देने की बात में उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!