शाहजहांपुर की सलोनी ने जीता मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन का खिताब

यूपी के शाहजहांपुर की बेटी ने सौंदर्य प्रतियोगिता में बड़ी सफलता पाई है। शाहजहांपुर की बेटी सलोनी ने मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया है। सलोनी की इस उपलब्धि से शाहजहांपुर में सभी गदगद हैं। एक सितंबर को जयपुर में कनाडा की वीरकौर जयपुर में हर साल मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन कराती है जहां मिले इस पुरस्कार से परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे है।

priyankajoshi
Published on: 6 Sept 2017 8:08 PM IST
शाहजहांपुर की सलोनी ने जीता मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन का खिताब
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर की सलोनी गुप्ता ने सौंदर्य प्रतियोगिता में बड़ी सफलता पाई है। सलोनी ने मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया है। सलोनी की इस उपलब्धि से शाहजहांपुर में सभी गदगद हैं।

एक सितंबर को जयपुर में कनाडा की वीरकौर जयपुर में हर साल मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन कराती है। जहां मिले इस पुरस्कार से परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे है।

पुवाया के नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुधीर गुप्ता की बेटी सलोनी अग्रवाल का सपना सुपर मॉडल बनने का है। शुरूआती पढ़ाई शाहजहांपुर के सैण्टपॉल स्कूल से करने के बाद जोधपुर से मोदी इंस्टीट्यूट लक्ष्मण नगर राजस्थन ग्रेजूएशन करने के बाद सलोनी ने ग्लैमर इंडिया में किस्मत आजमाना शुरू किया है। सलोनी का 1सितम्बर का दिन यादगार बन गया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक युवतियों ने भाग लिया था। प्रथम राउंड में सौ में से सोलह युवतियों का चयन किया गया, जिसके बाद सोलह में से आठ युवतियां चुनी गई। आखिरी राउण्ड में आठ में से तीन युवतियों को मिसेज इंडिया के लिए चुन लिया गया।

क्या कहना है सलोनी का?

सलोनी ने बताया कि एक सुपर मॉडल के रूप में खुद को स्थापित करने के साथ वो बॉलीवुड में कॅरियर बनानी चाहती हैं। यही नहीं वह मिस वर्ड प्रतियोगिता की तैयारी भी करेगी। सबसे चौकाने बाली बात है कि वह शादीशुदा है और सात साल की बेटी भी है। इस इनाम को पाकर वह उन विवाहित महिलाओं को नसीहत भी दे रही है जो कैरियर बनाने के बजाय घर में हाऊस वाईफ बनकर कैद हो गई है। वही पिता सुधीर गुप्ता अपनी बेटी के इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे है।

एक सपने जैसा

सालोनी गुप्ता का कहना है कि हमे समाज के लिए काफी कुछ करना है। हमें अभी और आगे जाना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इतना आगे जा पाएंगे क्योंकि हम एक बहुत छोटे से कस्बे से आते है। साल 2009 में लखनऊ के रहने वाले अंकुर अग्रवाल से शादी हो गई। उनका कहना है कि शादी से पहले हर लड़की का सपना होता है कि वह कुछ कर सके। उन लड़कियों से कहना चाहती हूं कि लड़कियां सिर्फ कुछ करने के लिए सोचे न बल्कि उसको ठान ले मेहनत और लगन मंजिल तक पहुंचा ही देती है। उनका कहना है कि ये मेरे लिए एक सपने जैसा है।

क्या कहा पिता ने?

वहीं सलोनी के पिता का कहना है कि उनको अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। एक छोटे से कस्बे में रहकर उसने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनका कहना है कि दामाद ने बेटी सलोनी को बहुत सपोर्ट किया है। सलोनी की सात साल की बेटी है शिविका जो पढ़ाई कर रही है। उनके दामाद के होटल और शोरूम है।

शाहजहांपुर की जमी युवाओं के लिये हुनरमंद रही है। बॉलीबुड कलाकार राजपाल यादव जैसे दर्जनो कलाकारों ने भी इसी जमी के हुनरमंद है ऐसे मे सलोनी ने इस कड़ी मे एक और सितारा लगा दिया है।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!