TRENDING TAGS :
CM अखिलेश के जन्मदिन पर सपाई हुए डिजिटल, लांच की वेबसाइट
आगरा: यूपी के सीएम अखिलेश यादव के 43वें जन्मदिन पर आगरा के सपा कार्यकर्ता डिजिटल हो गए। सीएम अखिलेश के विकास के वादों को और मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में सीएम अखिलेश के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आगरा जिला इकाई ने पार्टी कार्यालय पर भव्य समारोह में पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट www.samajwadipartyagra.com की शुरुआत की। इस बेबसाइट का शुभारंभ राज्यमंत्री राम सकल गुर्जर ने किया। इस दौरान दर्जा प्राप्त रराज्यमंत्री अभिनव शर्मा और विपुल पुरोहित भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिला कार्यालय पर मनाया गया जश्न
-जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव की अगुवाई में शुक्रवार को सपा जिला कार्यकारिणी ने सीएम अखिलेश का जन्मदिन भव्य समारोह के साथ मनाया।
-सीएम अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयो ने 43 किलो का केक काट कर खुशी मनाई और आगरा को हरा भरा रखने का प्रण करते हुए 43 पेड़ भी लगाए।
यह भी पढ़ें ... CM अखिलेश के जन्मदिन पर इन्हें मिला तोहफा, 42 कैदी जेल से हुए रिहा
सपा के कार्यकर्ता हर वक्त जनता के बीच रहते हैं
सीएम अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने मंच के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीएम अखिलेश की लंबी उम्र की कामना की और कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए जुटे रहने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा की सिर्फ समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता हर वक्त जनता के बीच रहता है।
यह भी पढ़ें ... BJP ने पूछा- CM अखिलेश के बार-बार लंदन दौरे का क्या है राज?
इंटरनेट युग के साथ है सपा
राज्यमंत्री विपुल पुरोहित ने कहा कि आज इंटरनेट युग है और सपा भी बराबर से कदम से कदम मिलाते हुए आम आदमी के साथ चल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण सपा का कार्यकर्ता है।
हरियाली और तकनीक दिवस के रुप में मन सीएम का जन्मदिन
राज्यमंत्री अभिनव शर्मा ने कहा कि आगरा में सपाइयों ने जिस तरह सीएम अखिलेश के जन्मदिवस को हरियाली और तकनीक दिवस के रूप में मनाया है वो तारीफ के काबिल है। आज लोग हरियाली को भूल गए हैं और बस तकनीक के पीछे भाग रहे हैं जो नुकसानदेह है बिना वृक्ष जीवन संभव नही है।
सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगाते सपाई
जल्द लॉन्च होगा मोबाइल एप
जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि सीएम अखिलेश ने युवाओं को टेबलेट और लैपटॉप दे रखे हैं और आज उनके आशीर्वाद से जनस्मस्याओ को डिजिटल तरीके से हम तक पहुंचाने के लिए बेबसाइट शुरू की गई है।
इसलिए शहर के युवाओ से अपील है कि वो आस पास की छोटी बड़ी हर तरह की समस्याएं हमे भेजें जिससे हम 24 घंटे में उनसे संपर्क कर सप्ताह भर के अंदर निश्चित समाधान कर सकें।
राम सहाय यादव ने कहा कि आज बेबसाइट शुरू हुई है। पहले एक हफ्ते जनता के बीच इसका फायदा और असर देखने के बाद इसका मोबाइल एप भी जल्द शुरू किया जाएगा जिससे आसानी से इसका इस्तेमाल कोई भी कर सके।
यह भी पढ़ें ... स्वामी प्रसाद बोले: करोड़ों रुपए इकठ्ठा कर मायावती भागने वाली हैं विदेश
50 से अधिक भाषाओँ में है वेबसाईट
मीडिया प्रभारी मदनमोहन ने बेबसाइट की जानकारी देते हुए बताया कि www.samajwadipartyagra.com के माध्यम से हमने एक पारदर्शी राजनीति की शुरुआत की है।
पार्टी के हर पदाधिकारी की तस्वीर पता और पद के विषय में जानकारी बेबसाइट पर उपलब्ध है।बेबसाइट खोलते ही सबसे ऊपर शिकायत का कॉलम रखा गया है ताकि ढूंढने में परेशानी न हो।
बेबसाइट गूगल पर मिलने वाली सभी 50 से अधिक भाषाओ में है। किसी भी भाषा को जानने वाला यहां आकर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता की शिकायत की जानकारी तुरंत हम तक पहुंचाने के लिए कई इंजीनियर हर वक्त बेबसाइट पर नजर रखेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!