Akhilesh Yadav Statement: अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, भाजपा ने अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए किया सरकारी कोष का इस्तेमाल

Akhilesh Yadav Statement News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 4 Jan 2022 9:39 PM IST
Former CM  Akhilesh Yadav Statement on BJP Government
X

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।  

Akhilesh Yadav Statement News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) में सरकारी कोष का इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि भाजपा सरकार (BJP Government) में संसाधनों का दुरुपयोग करने में जरा भी लोकलाज नहीं रही। सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार अपनी पार्टी के पक्ष से प्रचार के लिए प्रयोग करती आ रही है। भाजपा समाजवादी में यही अंतर है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा है कि सूचना विभाग (information department) का काम सरकारी विकास योजनओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वालों राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) द्वारा यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग (information department) से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग आदि पर खर्च की गई। इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे।

अखिलेश (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है क्योंकि ये काम खुद बोलता है। भाजपा को समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है। यही दोनों पाटियों के कामकाज का अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के चीरहरण के साथ बेटियों के साथ दुष्कर्म की कई विचलित करने वाली घटनाएं घटी। किसानों को भाजपा मंत्री के बेट ने जीप चढ़ाकर कुचल दिया। इस साजिश में शामिल मंत्री को अब तक हटाया नहीं गया।

समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1090 वूमेन पावर लाइन

अखिलेश (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं और बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। पंचायत चुनावों में महिला के चीरहरण का दृश्य लोमहर्षक था। हाथरस की बेटी का कांड कौन भूलेगा? उन्नाव-लखीमपुर खीरी में सत्ता संरक्षण में महिलाओं को अपमानित किया गया। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कितनी ही बच्चियों ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान दे दी। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) और भाजपा सरकार (BJP Government)के कामकाज में यहीं अंतर है।

गरीबों, पीड़ितों की मदद में आगे आए समाजवादी कार्यकर्ता

अखिलेश (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन लगने पर गरीबों के भूखे मरने नौबत आ गई। पलायन में कितने ही श्रमिक मारे गए। गर्भवती महिलाओं के रास्ते में प्रसव हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें अनाथ छोड़ दिया था। तब समाजवादी कार्यकर्ता ही उनकी मदद में आगे आए। जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी, उनको मदद दी। भाजपा संवेदनशून्य रही जबकि समाजवादी गरीबों, पीड़ितों के साथ खड़े रहे। यही अंतर है भाजपा और समाजवादी वादी सरकार में।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!