TRENDING TAGS :
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी, नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांग पत्र के साथ नगर पालिका प्रशासन से वार्ता आयोजित किया गया था।
मिर्जापुर: स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांग पत्र के साथ नगर पालिका प्रशासन से वार्ता आयोजित किया गया था। जिसमें संगठन के पदाधिकारी वार्ता के लिए गए तो वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा संगठन के अध्यक्ष पप्पू लाल से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया गया। जिससे संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के ऊपर आरोप लगाया है कि अध्यक्ष के साथ लोगों ने भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए धक्का-मुक्की की। आइए जानते है पूरा मामला-
ये भी पढ़ें:वैज्ञानिकों ने तिल की फसल का किया परीक्षण, किसानों को मिलेगा ये फायदा
नगर पालिका के जलकल विभाग में सेवानिवृत्त जलकल अभियंता जिनके भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। ऐसे व्यक्ति को अपने संवैधानिक ढंग से सेवा प्रदाता नियुक्ति तकनीकी सलाहकार बना दिया गया। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कार्य पर वापस आते ही कर्मचारियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने लगे। जिसका संगठन ने विरोध किया तो नगर पालिका अध्यक्ष को नागवार लगा। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के साथ नगर पालिका प्रशासन लगा हुआ है। जिसके विरोध में काफी संख्या में कर्मचारी नगर पालिका के लालडिग्गी कार्यालय पर एकजुट हो गए व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
सभी कर्मचारियों की मांग पर संगठन द्वारा तत्काल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पप्पू यादव, सुधीर कुमार, हुस्न बानो, आनंद, किशोर गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, नीरज, मनोज, राजेश कुमार, उमेश के साथ सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: कोरोना पर बड़ा एलान, संक्रमितों को अब नहीं किया जाएगा होम क्वारनटीन
स्टाम्प क्रय करने वाले वेन्डरों को बैंक में चालान के माध्यम से जमा करने का निर्देश
मुख्य कोषाधिकारी ने जिले के सभी स्टाम्प विक्रताओं को जानकारी देते हुये कहा कि शासन के निर्देष के अनुपालन में कोषागार में स्टाम्प क्रय करने वाले व्यक्ति स्टाम्प वेन्डर, बैंक में चालान के माध्यम से निर्धारित धनराशि लेखाशीर्शक में जमा करेगें। उन्होंने कहा कि बैक से प्राप्त चालान की बैंक से मिालन के बाद सम्बंधित व्यक्ति स्टाम्प वेन्डर को स्टाम्प उपलब्ध कराया जायेगा।
बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु सुनहरा अवसर शासन स्तर से मांगा गया नामांकन
दादरा, ठुमरी, गजल विधा के गायकोें से बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के लिये शासन द्वारा नामांकन मांगा गया है। इस सम्बन्ध में निदेशक, संस्कृति विभाग शिशिर के द्वारा सभी मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से आवेदन जनपद के प्रतिभावान गायकों से नामंकन शासन को भेजने का अनुरोध किया गया। बेगम अख्तर पुरस्कार के लिये योग्य गायक कलाकारों को दिया जायेगा किन्तु योग्यता के आधार पर संख्या बढायी भी जा सकती है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत चयनित कलाकार को पांच लाख नगद धनराशि अंगवस्त्र् एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। नामांकन करने वाला कलाकार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश का होना चाहिए।
रिपोर्ट: बृजेन्द्र दुबे
ये भी पढ़ें: कान्हा पशु आश्रय स्थल के निर्माण में लापरवाही, जेई पर भड़के DM
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!